Friday, April, 03,2026

भारत-रूस संसदीय संबंध होंगे और मजबूतः बिरला

नई दिल्ली: रशियन फेडरेशन की फेडरल असेंबली की फेडरेशन काउंसिल के फर्स्ट डिप्टी स्पीकर व्लादिमिर याकुशेव के नेतृत्व में भारत यात्रा पर आए रूसी संसदीय शिष्टमंडल ने गुरुवार को संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि संवाद और सहयोग के माध्यम से भारत और रूस के संसदीय संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की साझेदारी परस्पर विश्वास पर आधारित है और समय की कसौटी पर खरी उतरी है।

उन्होंने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के बाद से रूस उसका एक भरोसेमंद और करीबी साझेदार रहा है। साथ ही दोनों देशों के लोगों के बीच गहरे सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध भी लगातार मजबूत हुए हैं। बिरला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच जारी संवाद का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती मिली है और सहयोग के नए अवसर खुले हैं। बैठक में दोनों पक्षों ने अंतर-संसदीय संघ (IPU), ब्रिक्स संसदीय मंच और जी-20 जैसे वैश्विक मंचों पर सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। इसके साथ ही रक्षा, व्यापार और आर्थिक क्षेत्रों में सहयोग को और विस्तार देने पर भी चर्चा हुई। चर्चा के दौरान रक्षा, व्यापार और आर्थिक सहयोग जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर भी विचार किया गया। साथ ही, अंतरिक्ष अनुसंधान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और स्वच्छ ऊर्जा को भविष्य के सहयोग के उभरते क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया गया।

शिक्षा और संस्कृति से भी मजबूत हो रहे हैं रिश्ते

लोकसभा अध्यक्ष ने भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि रूस में भारतीय छात्रों की बड़ी संख्या, योग और भारतीय सिनेमा की लोकप्रियता दोनों देशों के बीच मजबूत जुड़ाव का प्रमाण है। इस अवसर पर याकुशेव ने भारत द्वारा किए गए स्वागत के लिए आभार जताते हुए कहा कि भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी रूस के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने ब्रिक्स और पी-20 जैसे मंचों पर दोनों देशों के बीच सहयोग को मजबूत बताया। उन्होंने बताया कि उनकी भारत यात्रा के दौरान रूसी शिष्टमंडल विभिन्न संसदीय समितियों और भारत-रूस संसदीय मैत्री समूह के साथ बैठक करेगा। साथ ही उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को रूस आने का निमंत्रण भी दिया। दोनों पक्षों ने व्यापार, ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर सहमति जताई और भारत-रूस संबंधों को सभी आयामों में और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery