Thursday, June, 26,2025

ग्लोबल जेंडर गैप में भारत दो पायदान नीचे 131वें स्थान पर पहुंचा

नई दिल्ली: विश्व आर्थिक मंच की वैश्विक लैंगिक अंतर रिपोर्ट 2025 में भारत 148 देशों में 131वें स्थान पर है, जो पिछले वर्ष की तुलना में दो स्थान नीचे है। गुरुवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, मात्र 64.1 प्रतिशत के समता स्कोर के साथ भारत दक्षिण एशिया में सबसे निचले रैंक वाले देशों में से एक है। पिछले वर्ष भारत 129वें स्थान पर था। वर्ष 2024 की तुलना में दूसरी अर्थव्यवस्थाओं के बेहतर प्रदर्शन के कारण भारत की रैंकिंग में तुलनात्मक रूप से गिरावट आई है। वैश्विक लैंगिक अंतर सूचकांक चार प्रमुख आयामों आर्थिक भागीदारी और अवसर, शैक्षिक उपलब्धि, स्वास्थ्य और अस्तित्व, तथा राजनीतिक सशक्तीकरण में लैंगिक समानता को मापता है।

भारतीय अर्थव्यवस्था में +0.3 अंकों का सुधार

रिपोर्ट में कहा गया है, भारत में जिन आयामों में समानता बढ़ी है, उनमें से एक आर्थिक भागीदारी और अवसर है, जहां इसका स्कोर +.9% अंक बढ़कर 40.7% हो गया है, जबकि अधिकांश संकेतक मूल्य समान रहे हैं। अनुमानित अर्जित आय में समानता 28.6% से बढ़कर 29.9% हो गई है, जिसका उपसूचकांक स्कोर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। श्रम बल भागीदारी दर में अंक पिछले वर्ष के समान (45.9%) रहा, जो कि भारत में अब तक का सर्वोच्च है।

शैक्षिक प्रगति में 97.1 प्रतिशत अंक

रिपोर्ट में कहा गया है कि शैक्षिक प्रगति के मामले में भारत ने 97.1 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, जो साक्षरता और उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए महिलाओं की हिस्सेदारी में सकारात्मक बदलाव को दर्शाता है। रिपोर्ट के अनुसार इसके परिणामस्वरूप समग्र उपसूचकांक के स्कोर में सकारात्मक सुधार हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में स्वास्थ्य और जीवन रक्षा में भी उच्च समानता दर्ज की गई है। यह जन्म के समय लिंगानुपात और स्वस्थ जीवन प्रत्याशा में सुधार के कारण संभव हुआ है।

राजनीतिक सशक्तीकरण समानता में गिरावट

रिपोर्ट के अनुसार भारत में राजनीतिक सशक्तीकरण के मामले में पिछले संस्करण के बाद से समानता में मामूली गिरावट (-0.6 अंक) दर्ज की गई है। संसद में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 14.7% से घटकर 2025 में 13.8% हो गया, जिससे लगातार दूसरे वर्ष सूचकांक 2023 के स्तर से नीचे रहा।' इसी प्रकार, मंत्रीस्तरीय भूमिकाओं में महिलाओं की हिस्सेदारी 6.5% से घटकर 5.6% हो गई है और इस तरह इस वर्ष संकेतक स्कोर अपने उच्चतम स्तर (2019 में 30%) से और कम हो गया है।

बांग्लादेश 24 वें स्थान पर पहुंचा

राजनीतिक सशक्तीकरण और आर्थिक भागीदारी में उल्लेखनीय प्रगति के साथ, बांग्लादेश दक्षिण एशिया में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला देश बनकर उभरा है, जो 75 रैंक की छलांग लगाकर वैश्विक स्तर पर 24 वें स्थान पर पहुंच गया है। नेपाल 125वें, श्रीलंका 130वें, भूटान 119वें, मालदीव 138वें और पाकिस्तान 148वें स्थान पर है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery