Saturday, June, 06,2026

विकास के मोर्चे पर भारत का दम 7.7 फीसदी रही जीडीपी

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था ने मजबूत प्रदर्शन किया है। वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7.7 प्रतिशत रही, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 7.1 प्रतिशत थी। देश की वृद्धि दर ने अर्थशास्त्रियों के अनुमान से बेहतर प्रदर्शन किया है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार चौथी तिमाही में देश की जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत दर्ज की गई।

ब्लूमबर्ग सर्वे में 7.3 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान जताया गया था। सरकार की नीतियों और मजबूत आर्थिक गतिविधियों ने इस वृद्धि को गति दी। जीडीपी के ये आंकड़े इस बात की पुष्टि करते हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था सही दिशा में मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, महंगाई और मौसम संबंधी अनिश्चितताएं भारतीय अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ा सकती हैं। इन संभावित जोखिमों को देखते हुए आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.9 प्रतिशत से घटाकर 6.6 प्रतिशत कर दिया है।

आरबीआई ने रेपो रेट को 5.25% पर रखा बरकरार

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने शुक्रवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए नीतिगत ब्याज दर यानी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया। आरबीआई ने इसे 5.25 फीसदी पर ही बरकरार रखा है। दुनिया भर में चल रही उथल-पुथल, पश्चिम एशिया में तनाव और महंगाई के दबाव को देखते हुए केंद्रीय बैंक ने अपनी नीति को 'न्यूट्रल' (तटस्थ) बनाए रखा है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि देश-दुनिया के आर्थिक हालात को परखने के बाद कमेटी के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है।

रियल जीडीपी में बड़ी छलांग

रियल जीडीपी यानी 'स्थिर कीमतों पर जीडीपी' के वित्त वर्ष 2025-26 में 323.12 लाख करोड़ रुपए के स्तर तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। यह आंकड़ा वित्त वर्ष 2024-25 के 299.89 लाख करोड़ रुपए के पहले संशोधित अनुमान के मुकाबले एक बड़ी वृद्धि को दर्शाता है। वहीं, वित्त वर्ष 2025-26 में नॉमिनल जीडीपी के 346.36 लाख करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंचने का अनुमान है, जबकि इसके मुकाबले वित्त वर्ष 2024-25 में यह आंकड़ा 318.07 लाख करोड़ रुपए पर दर्ज किया गया था।

पीएम मोदी ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की आर्थिक वृद्धि दर पर खुशी जताते हुए कहा कि ताजा जीडीपी आंकड़े भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में भारत ने 7.7 प्रतिशत की विकास दर हासिल की है, जबकि 31 मार्च को समाप्त तिमाही में ग्रोथ रेट 7.8 प्रतिशत रही। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और यह हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery