Friday, June, 27,2025

हड़प्पाकालीन राखीगढ़ी का दो साल में पूरा होगा काम

हिसार: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को हड़प्पाकालीन स्थल राखीगढ़ी पहुंचकर पुरा अवशेषों का अवलोकन किया। शेखावत ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ राखीगढ़ी को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए तैयार की जा रही कार्य योजना की समीक्षा की। शेखावत ने कहा कि राखीगढ़ी के बचे हुए काम को दो साल में पूरा कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राखीगढ़ी संग्रहालय और व्याखान केंद्र का निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जाए, ताकि उत्खनन कार्य साल के 12 महीने निरंतर चल सके। राखीगढ़ी को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए म्यूजियम को पुरातात्विक साइटों के साथ जोड़ा जाए और लाइटिंग, पार्किंग इत्यादि की व्यवस्था के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राखीगढ़ी और आसपास के क्षेत्र में विकास को लेकर विशेष रूप से सक्रिय हैं। यह सकारात्मक है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery