Saturday, August, 01,2026

अस्पताल तैयारी बढ़ाएं, बिस्तर, ऑक्सीजन और दवाएं तैयार रखें

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में कोरोना के मामले सामने आने के समाचारों के बीच दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को कोविड पर परामर्श जारी कर अस्पतालों से बिस्तर, ऑक्सीजन, दवाओं और वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित रखने को कहा है। सरकार ने स्वास्थ्य संस्थानों से कोविड के सभी 'पॉजिटिव' नमूनों को जीनोम अनुक्रमण के लिए लोक नायक अस्पताल भेजने को भी कहा है। ज्ञात रहे कि गुजरात, हरियाणा और केरल समेत कई राज्यों में कोविड-19 के मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली में कोरोना के 23 मामले आ चुके हैं। गुजरात में गुरुवार को कोरोना वायरस के 15 नए मामले सामने आए, जबकि हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद से कोविड-19 संक्रमण के तीन मामले सामने आए।

दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को कहा कि अस्पतालों को बेड, ऑक्सीजन, एंटीबायोटिक्स, अन्य दवाओं और वैक्सीन की उपलब्धता के मामले में तैयार रहना चाहिए। वेंटिलेटर, बाई-पीएपी, ऑक्सीजन सांद्रक और पीएसए जैसे सभी उपकरण चालू हालत में होने चाहिए।

कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने का सुझाव

परामर्श के अनुसार, समर्पित कर्मचारियों को 'रिफ्रेशर' प्रशिक्षण दिया जा सकता है और सभी स्वास्थ्य सुविधाओं (ओपीडी/आईपीडी) में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (आईएलआई) और गंभीर तीव्र श्वसन बीमारी (एसएआरआई) के मामलों की दैनिक रिपोर्टिंग एकीकृत स्वास्थ्य सूचना मंच (आईएचआईपी) पोर्टल पर सुनिश्चित की जानी चाहिए। परामर्श में यह भी कहा गया है कि अस्पताल परिसर और स्वास्थ्य केंद्रों में मास्क पहनने समेत श्वसन नियमों का पालन किया जाना चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery