Saturday, April, 19,2025

यमुना होगी निर्मल... सफाई पर होंगे 500 करोड़ खर्च

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एक लाख करोड़ रुपए का बजट मंगलवार को पेश किया। बजट में मुख्य तौर पर यमुना नदी की सफाई और पुनरुद्धार पर विशेष जोर दिया गया है, जो 'साबरमती रिवर फ्रंट' परियोजना से प्रेरित है। इसके साथ ही महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण, बुनियादी ढांचा विकास, जल तथा सपंर्क सहित 10 क्षेत्रों पर जोर देते हुए राष्ट्रीय राजधानी को आत्मनिर्भर बनाने का खाका पेश किया गया है।

वित्त मंत्री का भी कार्यभार संभाल रही गुप्ता ने अपने 138 मिनट के बजट भाषण में भाजपा नीत सरकार के पहले बजट को ऐतिहासिक करार दते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और अक्षमता का दौर अब समाप्त हो गया है। बजट भाषण के दौरान सीएम गुप्ता ने कहा कि पिछली आप सरकार ने सीवर ट्रीटमेंट प्लान पर कभी ध्यान ही नहीं दिया और खर्च ही नहीं किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की भाजपा सरकार ने यमुना की सफाई के लिए 500 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। इसमें से 250 करोड़ रुपए सीवेज ट्रीटमेंट प्लान और 250 करोड़ रुपए वॉटर ट्रीटमेंट प्लान पर खर्च होंगे। सीएम गुप्ता ने कहा कि यमुना की सफाई के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और हमारे लिए या नदी नहीं बल्कि धरोहर है।

40 नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनेंगे

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यमुना में गिरने वाले नालों को टैप कर सीवेज को ट्रीट किया जाएगा और इसके लिए 40 नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनेंगे। उन्होंने यमुना सफाई को लेकर एक्शन प्लान का जिक्र करते हुए कहा कि 40 करोड़ की मशीनें खरीदी जाएंगी और इससे मौजूदा सीवेज प्लांट में सुधार किया जाएगा।

प्रदूषण से निपटने के लिए 300 करोड़ होंगे खर्च

दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए भाजपा सरकार ने 300 करोड़ रुपए आवंटित करने का प्रस्ताव किया है। इसके अलावा महिलाओं के कल्याण के मकसद से पात्र महिलाओं को 2,500 रुपए प्रतिमाह प्रदान करने के लिए 5,100 करोड़ रुपए निर्धारित किए गए हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरे शहर में 50,000 सीसीटीवी कैमरे लगाएगी। गुप्ता ने घोषणा की कि सरकार का लक्ष्य दिल्ली को निवेश व नवाचार के अनुकूल शहर बनाना है। इसके लिए नई औद्योगिक नीति और नई गोदाम नीति पेश की जाएगी। व्यापारी कल्याण बोर्ड की भी स्थापना की जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery