Sunday, May, 10,2026

मेडिकल आधार पर हटाए कैडेट को ECHS सुविधा

नई दिल्ली: रक्षा मंत्रालय ने सैन्य प्रशिक्षण से संबंधित कारणों से चिकित्सा आधार पर छुट्टी पाने वाले अधिकारी कैडेट को पूर्व सैनिक अंशदान स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) के अंतर्गत चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने की मंजूरी दे दी है। एक आधिकारिक पत्र से यह जानकारी सामने आई है। हालांकि, रक्षा मंत्रालय के भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, ईसीएचएस सुविधा केवल संबंधित व्यक्तियों के लिए ही उपलब्ध होगी। यह कदम उन लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, जो पिछले कुछ दशकों से सैन्य संस्थानों से निकाले जाने के बाद दुश्वारियां झेल रहे हैं। उनमें से कई लोग बढ़ते चिकित्सा बिल से जूझ रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान चिकित्सा आधार पर निकाल दिए गए कैडेट लंबे समय से पूर्व सैनिक का दर्जा मांग रहे हैं। इस मंजूरी के साथ, ये कैडेट अब ईसीएचएस के तहत 'बेनकदी और व्यय की सीमा से परे स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं का लाभ उठाने के पात्र होंगे। इसके अलावा, ईसीएचएस योजना में शामिल होने के लिए अधिकारी कैडेट से एकमुश्त सदस्यता शुल्क (अर्थात वर्तमान में ईएसएम अधिकारियों पर लागू 1.20 लाख रुपए) नहीं लिया जाएगा।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery