Saturday, June, 06,2026

रेत के समंदर से निकल कर किया माउंट एवरेस्ट को फतह

नई दिल्ली: अदम्य साहस और अटूट संकल्प की मिसाल पेश करते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की महिला उप-निरीक्षक गीता सामोता ने 8,849 मीटर (29,032 फीट) ऊंचे माउंट एवरेस्ट की सफल चढ़ाई कर इतिहास रच दिया। उन्होंने सोमवार 19 मई 2025 की सुबह यह उपलब्धि हासिल की। सीआईएसएफ ने उनकी इस उपलब्धि को सराहा है। गीता की सफलता इस दृष्टि से भी अहम है कि वह राजस्थान के सीकर जिले के छोटे से चक गांव की रहने वाली हैं। यह क्षेत्र मूलतः पर्वतीय अंचल न होकर रेतीला इलाका है। गीता वर्तमान में उदयपुर एयरपोर्ट पर तैनात हैं। चार बहनों वाले एक साधारण परिवार में जन्मी गीता सामोता का पालन-पोषण चक गांव में पारंपरिक ग्रामीण परिवेश में हुआ उन्होंने अपनी स्कूली और कॉलेज की शिक्षा स्थानीय संस्थानों से ही पूरी की। वह कॉलेज में हॉकी खेलती थी, लेकिन एक चोट के कारण उन्होंने खेल का सफर वहीं रोक दिया।

पर्वतारोहण की ओर कदम

  • वर्ष 2015 में औली स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) प्रशिक्षण संस्थान में छह सप्ताह का बुनियादी पर्वतारोहण पाठ्यक्रम पूरा किया।
  • वर्ष 2017 में उन्नत पर्वतारोहण ट्रेनिंग पूरी की
  • वर्ष 2019 में उत्तराखंड की माउंट सतोपंथ (7,075 मीटर) और नेपाल की माउंट लोबुचे (6,119 मीटर) पर चढ़ाई की। (यह उपलब्धि हासिल करने वाली बल की पहली महिला बनी)

मिले कई प्रतिष्ठित पुरस्कार

गीता सामोता को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया है, जिनमें दिल्ली महिला आयोग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पुरस्कार 2023 और नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा "Giving Wings to Dreams Award 2023" शामिल है।

सीआईएसएफ ने किया सक्रिय सहयोग

सीआईएसएफ के उप महानिरीक्षक अजय दहिया ने बताया कि सीआईएसएफ ने गीता के पर्वतारोहण के प्रयासों में सक्रिय भूमिका निभाई है। चाहे वह अभियानों में भाग लेने के अवसर हों या आवश्यक वित्तीय सहयोग। गीता की सफलता से प्रेरित होकर बल अब वर्ष  2026 में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई के लिए एक पूर्णतः समर्पित सीआईएसएफ पर्वतारोहण दल भेजने की योजना बना रहा है।

महानिदेशक ने दी गीता को बधाई

सीआईएसएफ के महानिदेशक सहित बल के समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों ने गीता को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और उनकी इस असाधारण यात्रा को पूरे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के लिए भी गर्व का क्षण बताया है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery