Tuesday, April, 29,2025

चांद पर फिर लहराएगा परचम... चंद्रयान-5 मिशन को मंजूरी

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष वी. नारायणन ने रविवार को घोषणा की कि केंद्र सरकार ने चंद्रयान-5 मिशन को हाल ही में मंजूरी दे दी है। चंद्रयान-5 भारत की अंतरिक्ष एजेंसी 'इसरो' और जापान की अंतरिक्ष एजेंसी 'एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन' का साझा कार्यक्रम होगा। इसे लूनर पोलर एक्स्पोरेशन यानी 'ल्यूपेक्स मिशन' नाम दिया गया है। चंद्रयान-5 के तहत चंद्रमा पर 250 किलोग्राम का रोवर भेजा जाएगा, जबकि इससे पहले चंद्रयान-3 मिशन में केवल 25 किलोग्राम का रोवर 'प्रज्ञान' भेजा गया था। बेंगलुरु में इसरो चीफ का पदभार संभालने के बाद एक कार्यक्रम में वी. नारायणन ने यह जानकारी दी।

2027 में लॉन्च होगा चंद्रयान-4 मिशन

वी. नारायणन ने आगे के प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए कहा कि चंद्रयान-4 मिशन साल 2027 में प्रक्षेपित किया जाएगा। चंद्रयान-4 मिशन का मकसद चंद्रमा से इकट्ठा किए गए नमूनों को वापस लाना है। गगनयान सहित कई मिशनों के अलावा अंतरिक्ष में भारत का अपना स्पेस स्टेशन स्थापित करने की योजनाओं पर भी काम चल रहा है। बता दें कि कैबिनेट ने पिछले साल सितंबर में चंद्रयान-4 मिशन को मंजूरी दी थी। इस मिशन का उद्देश्य स्पेसक्राफ्ट को चंद्रमा पर उतारना, चंद्रमा की मिट्टी और चट्टानों के सैंपल इकट्ठा करना और उन्हें सुरक्षित पृथ्वी पर वापस लाना है। इस मिशन पर 2104 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इस स्पेसक्राफ्ट में पांच अलग-अलग मॉड्यूल होंगे।

चंद्रयान-3 ने रचा था इतिहास

चंद्रयान-3 को इसरो ने बेंगलुरु स्थित केंद्र से 14 जुलाई 2023 को लॉन्च किया था। इस मिशन के तहत विक्रम लैंडर ने 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग की। इसकी सफलता के साथ ही भारत चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला अमेरिका, रूस और चीन के बाद चौथा देश बना। वहीं दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश बन गया।

चांद पर भारत की सफलता

■ चंद्रयान-1: 2008 में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित चंद्रयान-1 ने चंद्रमा के रासायनिक, खनिज फोटो और भूवैज्ञानिक डाटा जुटाया था।
■ चंद्रयान-2: 2019 में लांच किया गया चंद्रयान-2 मिशन 98 प्रतिशत सफल रहा।
■ चंद्रयान-3: लैंडर विक्रम ने 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की थी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery