Monday, June, 15,2026

कोई एक परीक्षा आपको परिभाषित नहीं कर सकती

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10वीं एवं 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित होने पर छात्रों को मंगलवार को बधाई देते हुए कहा कि कोई एक परीक्षा उन्हें परिभाषित नहीं कर सकती तथा उनकी ताकत अंक पत्रों से कहीं अधिक है।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, सीबीएसई 12वीं और 10वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी छात्रों को हार्दिक बधाई! यह आपके दृढ़ संकल्प, अनुशासन और कड़ी मेहनत का परिणाम है। आज माता-पिता, शिक्षकों और अन्य सभी लोगों की भूमिका की भी सराहना करने का दिन है जिन्होंने इस उपलब्धि में योगदान दिया है।

उन्होंने कहा, परीक्षा देने वाले छात्रों को आगामी सभी अवसरों में सफलता की शुभकामनाएं! जो लोग अपने अंकों से थोड़ा निराश महसूस कर रहे हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं- कोई एक परीक्षा आपको कभी परिभाषित नहीं कर सकती। आपकी यात्रा इससे बहुत बड़ी है और आपकी ताकत अंक पत्रों से कहीं अधिक है। आत्मविश्वास बनाए रखें, जिज्ञासु बने रहें क्योंकि महान चीजें आपका इंतजार कर रही हैं।

शीर्ष 0.1% छात्रों को देगा मेधावी प्रमाण पत्र

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को कहा कि वह किसी भी अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणामों में न तो कोई मेधावी सूची घोषित करेगा और न ही छात्रों की उत्तीर्ण श्रेणी इंगित करेगा। सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि बोर्ड ने इस बार अपने छात्रों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी नहीं दी है। बोर्ड उन शीर्ष 0.1 प्रतिशत छात्रों को मेधावी प्रमाण पत्र जारी करेगा, जिन्होंने विषयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए हैं। मेधावी प्रमाण पत्र संबंधित छात्रों के डिजी-लॉकर में उपलब्ध होंगे। सीबीएसई की मेधावी सूची 2020 और 2021 में भी घोषित नहीं की गई थी क्योंकि बोर्ड ने कोविड-19 के कारण कुछ या सभी प्रश्नपत्र रद्द होने के बाद वैकल्पिक मूल्यांकन योजना अपनाई थी। बोर्ड ने 2022 में इस नीति को स्थायी रूप से बंद कर दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery