Monday, April, 21,2025

पर्यावरणीय लापरवाही का नतीजा थी भोपाल त्रासदीः धनखड़

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को 1984 की भोपाल गैस त्रासदी को बड़ी पर्यावरणीय लापरवाही का मामला बताया और कहा कि यदि उस समय वर्तमान स्तर की नियामकीय व्यवस्था होती, तो चीजें अलग होतीं। उन्होंने यह भी कहा कि विकसित देशों को पर्यावरण संबंधी सोच में राजनीतिक सीमाओं से आगे बढ़ना चाहिए।

उपराष्ट्रपति धनखड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा यहां आयोजित राष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन-2025को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भोपाल गैस त्रासदी से अब भी सबक नहीं सीखा गया है। उन्होंने कहा, '... जरा सोचिए कि जागरूकता की कमी कितनी दयनीय थी। हमारे पास एनजीटी जैसी कोई संस्था नहीं थी। हमारे पास कोई नियामकीय व्यवस्था नहीं थी, जो इस मुद्दे का समाधान कर पाती।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए मानव के नैतिक दायित्वों को रेखांकित करने के लिए पर्यावरणीय नैतिकता को विकसित करने और उसमें विश्वास करने की वैश्विक आवश्यकता है। हमें यह समझना होगा कि यह ग्रह केवल हमारा नहीं है। हम इसके मालिक नहीं हैं। ऐसी स्थिति में, मनुष्य को प्रकृति और अन्य प्राणियों के साथ सामंजस्य बिठाकर रहना सीखना होगा।

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पी एस नरसिम्हा ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के सम्मेलन लोगों को एक साथ लाते हैं और विचारों को साझा करने तथा नए दृष्टिकोणों और विचारों को स्वीकार करने में सक्षम बनाते हैं। ऐसे ही एक सम्मेलन के बाद मैंने 'एमिकस क्यूरी' (अदालत का सहयोग करने वाले) के रूप में, न्यायालय को बताया कि पर्यावरण के प्रति मानव-केंद्रित दृष्टिकोण हमारे लिए उपयुक्त नहीं है और पारिस्थितिकी-केंद्रित विचारों की ओर बदलाव होना चाहिए। इस कार्यक्रम में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यावरण से जुड़े मुद्दों को सुलझाने के लिए लगातार काम कर रही है।

एनजीटी अध्यक्ष प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि सम्मेलन में कुछ प्रतिभाशाली लोगों, वैज्ञानिकों, नीति निर्माताओं, कानूनी विशेषज्ञों और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को एक साथ लाकर पर्यावरण संरक्षण और स्थिरता पर सार्थक चर्चा हुई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery