Friday, June, 27,2025

व्यापार वार्ता के लिए भारतीय दल वाशिंगटन पहुंचा

वाशिंगटन/नई दिल्ली:  अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए भारत का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल विशेष सचिव राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में दो दिवसीय वार्ता के लिए वाशिंगटन पहुंच गया है।

वाणिज्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब दोनों देशों के बीच शुल्क रियायतों को लेकर बातचीत निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है। अमेरिका द्वारा नौ जुलाई तक भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए 26 प्रतिशत जवाबी शुल्क को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है, लेकिन इसके बाद यदि कोई समझौता नहीं हुआ तो यह शुल्क फिर से प्रभाव में आ सकता है। भारत अमेरिका से इन शुल्कों में पूरी छूट की मांग कर रहा है, जबकि अमेरिका वाहन, वाइन, डेयरी, पेट्रोरसायन, और आनुवंशिक फसलों पर रियायत चाहता है। वहीं, भारत की प्राथमिकता कपड़ा, आभूषण, प्लास्टिक, चमड़ा, तिलहन, अंगूर और श्रम-प्रधान क्षेत्रों के निर्यात पर अमेरिकी शुल्क में कटौती की है। कृषि और डेयरी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में भारत की ओर से अब तक कोई मुक्त व्यापार समझौता नहीं हुआ है, जिससे वार्ता जटिल बनी हुई है। यदि 9 जुलाई तक समझौता नहीं हुआ तो अमेरिकी शुल्क दोबारा लागू हो सकते हैं, जिससे दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों पर असर पड़ सकता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery