Wednesday, November, 05,2025

अल्लू अर्जुन गिरफ्तार, शाम को जेल... एक घंटे में बेल

हैदराबाद: हाल में रिलीज अपनी फिल्म "पुष्पा 2: द रूल" के जरिए बॉक्स ऑफिस पर सफलता की बुलंदियों को छू रहे अभिनेता अल्लू अर्जुन के लिए शुक्रवार का दिन बहुत अप्रत्याशित रहा। फिल्मी कहानी जैसे इस घटनाक्रम के तहत सुबह उन्हें हिरासत में लिया गया, गिरफ्तारी के बाद जेल भेजा गया और फिर उन्हें जमानत मिल गई। हाई कोर्ट ने उनको गिरफ्तारी से 4 हफ्ते की छूट भी दी है।

इस बीच भगदड़ में जान गंवाने वाली महिला के पति ने कहा कि वो अल्लू अर्जुन के खिलाफ केस वापस लेने को तैयार हैं। एक्टर की रिहाई के बाद कई यूजर्स ने लिखा- अपना पुष्पा (अल्लू अर्जुन) 'फ्लावर नहीं फायर है।' फिल्म पुष्पा में अल्लू अर्जुन का ये डायलॉग बहुत मशहूर हुआ था।

 

दो तस्वीरें हो रहीं वायरल
गिरफ्तारी के समय अल्लू अर्जुन ने अपनी फिल्म पुष्पा के फेमस डायलॉग 'फ्लावर नहीं फायर है मैं' लिखी व्हाइट कलर की हुडी पहन रखी थी। सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन की दो तस्वीरें वायरल हो रही हैं। एक में वह लिफ्ट में हैं, तब उन्होंने शॉर्ट-टीशर्ट पहन रखी है, लेकिन पुलिस की वैन में बैठते समय उन्होंने हुडी पहनी हुई है।

 

घटनाक्रम
अल्लू अर्जुन के लिए शुक्रवार भारी था। उनको घर से 12 बजे गिरफ्तार किया गया। फिर 4 बजे लोकल कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया। तब उन्होंने हाई कोर्ट में अपील की, 5 बजे उन्हें हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत भी मिल गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery