Friday, February, 20,2026

परिजनों का मोर्चरी के बाहर धरना, आश्वासन पर माने

अजमेर: शहर के निकट डूमाड़ा गांव में रास्ते पर अतिक्रमण का विरोध करने पर छह दिन पहले हमले में घायल पूर्व सरपंच गोविंद राम गुर्जर ने बुधवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पूर्व सरपंच की मौत की खबर से परिजन और समाजजनों में रोष फैल गया और वे हमलावरों को गिरफ्तारी की मांग को लेकर जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए। राजस्थान देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा भी धरने में शामिल हुए। धरने में ग्रामीणों ने कहा कि जब तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जाएगा, तब तक मोर्चरी से शव नहीं उठाएंगे। परिजनों का आरोप है कि 6 दिन पहले एसयूवी से टक्कर मार कर गोविंद गुर्जर को हमलावरों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया था। गुर्जर रास्ते पर हो रहे अतिक्रमण का विरोध कर रहे थे। इसलिए हमला कर मारा गया। परिजनों का आरोप है कि हमले के बाद चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा भी दर्ज करवाया था, लेकिन मुख्य आरोपी परमेश्वर के सिवाय अन्य आरोपियों को अभी तक नहीं पकड़ा गया है।

पुलिस और प्रशासन के बीच वार्ता

मोर्चरी के आगे धरने पर बैठे ग्रामीणों और प्रशासन के बीच वार्ता हुई। इसमें देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा, एएसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ एवं सीओ ग्रामीण रामचन्द्र चौधरी शामिल हुए। बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा ने कहा कि प्रकरण में निचले स्तर पर पुलिस अधिकारियों की लापरवाही रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने शिथिलता बरती है। घटना में जनप्रतिनिधि का भी नाम सामने आ रहा है। पुलिस को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। पुलिस और प्रशासन ने समाज को हल्के में लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन अपराधी को बचाने में लगे तो बड़ी गलती कर रहे हैं। भडाणा ने चेताया कि अभी सैकड़ों लोग जुटे हैं, ये हजारों भी हो सकते हैं। वार्ता के दौरान दो दिन में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देने पर लोग शांत हुए।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery