Friday, April, 18,2025

मरीज के कंधे से पेट तक डाली 80 सेंटीमीटर की नई नस

अजमेर: संभाग के सबसे बड़े जेएलएन अस्पताल के डॉक्टरों ने एक और कीर्तिमान बनाया। डॉक्टरों ने पेट की ब्लॉक नस की जगह 80 सेंटीमीटर की आर्टिफिशियल नस कंधे से पेट तक डाली। इसे पैरों की नसों से जोड़ा गया। इस ऑपरेशन में डॉक्टरों को करीब 9 घंटे लगे। इसमें से केवल कंधे से नस की ग्राफ्टिंग में ढाई घंटे लग गए। खास बात यह है कि इस ऑपरेशन में मरीज के पेट को नहीं खोला गया। बता दें कि हेवी स्मोकिंग के कारण 65 वर्षीय बुजुर्ग कुछ कदम चलने के बाद गिर जाते थे। बुजुर्ग की पेट से लेकर पैर तक की नसें ब्लॉक हो गई थीं, रक्त संचार बाधित था। उसकी जगह आर्टिफिशियल नस कंधे से नाभि के नीचे तक डाली गई है। मरीज के पैरों में अब रक्त संचार आराम से हो रहा है, जिससे उसे अब चलने-फिरने में भी दिक्कत नहीं हो रही है। मरीज को ऑपरेशन के एक महीने बाद बुधवार को डिस्चार्ज किया गया।

सीटीवीएस विभाग के डॉ. प्रशांत कोठारी ने बताया कि किशनगढ़ निवासी 65 वर्षीय शिवराज चलने-फिरने में परेशानी के साथ घाव की शिकायत लेकर आए थे। बीड़ी पीने के कारण यह परेशानी हुई। सीटी एंजियोग्राफी में पेट से दोनों पैर तक की नसें बंद पाई गईं। डॉक्टरों ने दावा किया कि राजस्थान में ऐसा यह पहला ऑपरेशन है।

गड़बड़ी रहती तो पैरालाइज का था खतरा

डॉ. कोठारी ने बताया कि मरीज के कंधे से 80 सेमी लंबी EPTFE (एक्सपैंडेड पॉलीटेट्राफ्लोरोइथाइलीन, यानी आर्टिफिशियल नस) डाली गई, जिसे मरीज के दोनों पैरों से जोड़ा गया। इसके बाद से मरीज के पेट से लेकर दोनों पैर तक ब्लड सर्कुलेशन शुरू हो गया। इस ऑपरेशन में पूरे 9 घंटे लगे थे। अगर ऑपरेशन के वक्त कुछ भी गड़बड़ी होती तो मरीज के हाथों को पैरालाइज भी हो सकता था। ऑपरेशन पेट को बिना खोले किया गया।

प्राइवेट में आता 5 लाख रुपए तक खर्चा

प्रिंसिपल डॉ. अनिल सामरिया ने बताया कि यह आपरेशन मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क किया गया, जबकि प्राइवेट अस्पताल में 5 लाख रुपए तक खर्च आता। ऑपरेशन में तो 85 हजार रुपए की आर्टिफिशियल नस हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे की विशेष अनुमति से मंगवाई गई। उन्होंने बताया कि कंधे की आर्टिलरी में ग्राफ्टिंग करना काफी जोखिम भरा होता है। इससे मरीज के हाथों में लकवा भी हो सकता है। मरीज को हाथ उठाने और घुमाने में दिक्कत हो सकती थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery