Monday, April, 28,2025

संविधान और लोकतंत्र को कोई खतरा नहीं: देवनानी

जयपुर: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने एक विशेष बातचीत में संविधान के महत्व और नागरिकों की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र केवल संस्थाओं पर नहीं, बल्कि नागरिकों पर भी निर्भर करता है। हर नागरिक को संविधान पढ़ना, समझना और अपने जीवन में लागू करना चाहिए। जहां तक संविधान के खतरे में आने की बात है, यह गुमराह करने वाली बात है।

पेश हैं बातचीत के मुख्य अंशः

संविधान का सम्मान क्यों जरूरी है?

"संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्र की आत्मा है। यह भारत की सांस्कृतिक और नैतिक संरचना को दर्शाता है। संविधान का अपमान, जनता की आकांक्षाओं और मूल्यों की अवहेलना करना है। इसकी मूल संरचना को कभी भी बदला नहीं जाना चाहिए।"

संविधान गैलरी की स्थापना का विचार कैसे आया?

"विधानसभा परिसर में 'म्यूजियम ऑफ पॉलिटिकल नैरेटिव्स' के अंतर्गत संविधान गैलरी का उद्घाटन संविधान दिवस पर किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं और आम जनता को संविधान की मूल भावना से जोड़ना है। गैलरी में संविधान के 22 भागों से संबंधित मूल पांडुलिपि चित्रों का प्रदर्शन किया गया है।"

गैलरी में प्रदर्शित चित्रों के बारे में बताएं।

"ये चित्र केवल कला नहीं हैं, बल्कि भारत के गौरवशाली इतिहास और मूल्यों के प्रतीक हैं। इनमें मोहनजोदड़ो, महाभारत, भगवान राम की लंका विजय, बुद्ध के जीवन प्रसंग, सम्राट अशोक, वैदिक गुरुकुल और नालंदा विश्वविद्यालय के चित्र हैं। इसके अलावा रानी लक्ष्मीबाई, सुभाष चंद्र बोस, शिवाजी महाराज और गुरु गोविंद सिंह जैसी ऐतिहासिक हस्तियों को भी चित्रित किया गया है।"

आज के समय में संविधान दिवस क्यों महत्वपूर्ण है?

"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2015 से संविधान दिवस को औपचारिक रूप से मनाया जा रहा है। यह दिवस हमें संविधान निर्माताओं, विशेष रूप से डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान की याद दिलाता है और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।"

साधारण नागरिकों की भूमिका क्या है?

"लोकतंत्र केवल संस्थाओं पर नहीं, बल्कि नागरिकों पर भी निर्भर करता है। हर नागरिक को संविधान पढ़ना, समझना और अपने जीवन में लागू करना चाहिए। जब हम न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के सिद्धांतों का पालन करेंगे, तभी भारत मजबूत और एकजुट रहेगा।"

कानूनी समुदाय के लिए आपका संदेश क्या है?

"वकील न्याय के संरक्षक हैं। मैं उनसे अपील करता हूं कि वे आम जनता के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करे और सस्ता तथा समयबद्ध न्याय सुनिश्चित करें। उन्हें समाज को संविधान के मूल्यों का पालन करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।"

क्या संविधान समय के साथ बदल सकता है?

"संविधान एक जीवंत दस्तावेज है। इसकी मूल भावना शाश्वत है, लेकिन समय के साथ इसमें आवश्यक संशोधन हो सकते हैं। हालांकि, बदलाव हमेशा संविधान के मूल सिद्धांतों के अनुरूप होना चाहिए।"

भविष्य में संविधान की भूमिका कैसी रहेगी?

"संविधान हमारे लोकतंत्र की नींव है और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष को दर्शाता है। जब तक हम संविधान के मार्गदर्शन में गर्व और समर्पण के साथ आगे बढ़ेंगे, भारत एक न्यायपूर्ण, समावेशी और प्रगतिशील राष्ट्र बना रहेगा।"

कांग्रेस के 'संविधान बचाओ' अभियान पर आपकी प्रतिक्रिया?

"भारत में संविधान और लोकतंत्र पर कोई खतरा नहीं है। जो लोग ऐसा कह रहे हैं, वे जनता को गुमराह कर रहे हैं। इस प्रकार के बयान विदेशी शक्तियों को मजबूती देते हैं और भारत की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं। विपक्ष को देश की समस्याओं पर संविधान के दायरे में रहकर चर्चा करनी चाहिए।"

क्या संविधान को सरल भाषा में उपलब्ध कराने की योजना है?

"संविधान विशेषज्ञों को चाहिए कि वे संविधान को सरल और व्यावहारिक भाषा में प्रस्तुत करें, ताकि आमजन भी इसे आसानी से समझ सकें। संविधान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देता है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि कोई भी समाज को भड़काने वाले बयान दे सके।"

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery