Friday, June, 27,2025

114 मुस्लिम कर्मियों सहित 167 कर्मचारी बर्खास्त

मुंबई: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में स्थित शनि शिंगणापुर मंदिर न्यास ने अनुशासन का उल्लंघन करने और अनियमितताओं का हवाला देते हुए 167 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है, जिनमें 114 मुस्लिम कर्मी भी शामिल हैं। इस प्रसिद्ध मंदिर का प्रबंधन करने वाले न्यास के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि यह निर्णय पूरी तरह से प्रशासनिक आधार पर लिया गया है, क्योंकि इन कर्मचारियों को कुछ सेवा नियमों और अनुशासनात्मक मानदंडों का उल्लंघन करते पाया गया था। यह कदम, हाल ही में हिंदू संगठनों द्वारा मंदिर परिसर में मुस्लिम कर्मचारियों की मौजूदगी का विरोध करने के बाद उठाया गया है। इन संगठनों ने दावा किया था कि वहां गैर-हिंदू कर्मचारियों को रखना अस्वीकार्य है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हिंदू समुदाय ने चेतावनी दी थी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे 14 जून को मंदिर के बाहर एक बड़ा विरोध मार्च निकालेंगे।

हालांकि, मंदिर न्यास ने कहा कि बर्खास्तगी धार्मिक पहचान के कारण नहीं की गई है, लेकिन बर्खास्त किए गए कर्मियों में बड़ी संख्या में मुस्लिम कर्मचारियों के शामिल होने से इस ओर ध्यान आकृष्ट हुआ है। शनि शिंगणापुर मंदिर अपनी परंपराओं और आस-पास के घरों में दरवाजे न होने के कारण जाना जाता है। शनि शिंगणापुर ने हाल ही में कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर धार्मिक पहचान के आधार पर बढ़ती ध्रुवीकरण की स्थिति देखी है। इस बीच, समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक रईस शेख ने इस फैसले की निंदा करते हुए कहा कि धार्मिक पहचान के आधार पर नौकरी से निकालना नागरिक अधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन है। यह एक अवैध और मनमाना कृत्य है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery