Wednesday, June, 25,2025

बर्लिन मेयर कार्यालय और स्टेट असेंबली का अवलोकन

जयपुर:  राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को जर्मनी प्रवास के दौरान बर्लिन के शासक महापौर (रेजीरेंडर बर्गरमाइस्टर) के कार्यालय और स्टेट असेंबली भवन का अध्ययनात्मक अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बर्लिन की कार्यप्रणाली, डिजिटल गवर्नेस और लोकतांत्रिक संरचना को नजदीक से समझा। बर्लिन मेयर ने विधानसभा भवन को प्रशासनिक शक्ति और आधुनिक लोकतंत्र की कार्यकुशलता का प्रतीक बताया। देवनानी ने इस अवसर पर बर्लिन सीनेट के जनहित नीतियों के क्रियान्वयन मॉडल की सराहना करते हुए उसे 'संगठित लोकतंत्र की उत्कृष्ट अभिव्यक्ति' कहा। उन्होंने कहा कि तकनीक, पारदर्शिता और नागरिक सहभागिता के साथ बर्लिन का प्रशासनिक मॉडल भविष्य उन्मुख शहरों के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है। उन्होंने इसे राजस्थान विधानसभा के लिए भी अत्यंत प्रेरणादायक अनुभव बताया। देवनानी ने इसे 'एक विचारशील लोकतंत्र से दूसरे विचारशील लोकतंत्र की यात्रा' करार देते हुए अनुभव, संवाद और प्रेरणा का संगम बताया। इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा भी उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery