Wednesday, June, 25,2025

बजट की निगरानी में एआई और डेटा एनालिटिक्स का करें उपयोग: बिरला

मुंबई:  संसद और राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों की प्राक्कलन समितियों के राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए संस्थागत समन्वय, वित्तीय जवाबदेही और प्रौद्योगिकी आधारित शासन के महत्व पर जोर दिया। मुंबई स्थित महाराष्ट्र विधान भवन में दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन संसद की प्राक्कलन समिति की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया गया। समापन समारोह में बिरला ने कहा कि प्राक्कलन समितियां केवल सरकार की निगरानी करने के लिए नहीं हैं, बल्कि उन्हें सहयोग और सुधार के साधन के रूप में रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

बिरला ने समितियों को आधुनिक तकनीकी उपकरणों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा एनालिटिक्स का उपयोग करने का सुझाव देते हुए कहा कि इससे सार्वजनिक व्यय की निगरानी अधिक सटीक और प्रभावी होगी। उन्होंने कहा कि समितियों को आवश्यक संसाधनों और डिजिटल क्षमताओं से लैस करना समय की मांग है, ताकि वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित हो और सुशासन को मजबूती मिले। लोकसभा अध्यक्ष ने दो टूक कहा कि प्राक्कलन समितियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जनता का एक-एक रुपया जनकल्याण के लिए खर्च हो। उन्होंने कहा कि व्यय की निगरानी केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि यह देखा जाए कि कल्याणकारी योजनाएं आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंच रही हैं या नहीं। बिरला ने संसद तथा राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों की प्राक्कलन समितियों के बीच समन्वय बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery