Thursday, August, 28,2025

डूंगरपुर-जोधपुर में मूसलाधार बारिश, नदी-नाले उफने

जयपुर: प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। डूंगरपुर शहर में बुधवार शाम को करीब 45 मिनट तक मूसलाधार बरसात हुई, जिससे पुराने शहर की सड़कें दरिया बन गई। सड़क पर 2 से 3 फीट तक पानी बहने लगा। बारिश को देखते हुए सोम कमला अंबा बांध के 2 गेट अब भी खुले हुए हैं। जोधपुर शहर में शाम को तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश होने से शहर के त्रिपोलिया बाजार सहित कई बाजारों में सड़कें जलमग्न हो गई। त्रिपोलिया बाजार में दुकानों में पानी घुस गया। शहर के चौपासनी, भगत की कोठी, शास्त्री नगर, रातानाडा, भैंरूजी का चौराहा रोड, बासनी सहित कई इलाकों में तेज बारिश हुई।

लूणी में बही मां और दो बेटियों की मौत

बालोतरा। जसोल बाइपास पर लूणी नदी में एक बोलेरो बहने से मां और दो बेटियों की मौत हो गई। वहीं, 8 माह के बेटे समेत तीन लोग लापता हैं। क्रेन की मदद से बोलेरो को बाहर निकाला गया। जोधपुर शेरगढ़ के नृसिंहपुरा जाटों उसके और 8 माह का बेटा, मां कबू देवी, का वास निवासी पेमाराम परिवार के साथ जसोल मंदिर में दर्शन के लिए निकले थे। गाडी में साथ पत्नी मीरा, बेटी उर्मिला, पूजा एक अन्य व्यक्ति राणीदान और ड्राइवर देवाराम थे। हादसे में मीरा, उर्मिला और पूजा की मौत हो गई। पेमाराम का 8 माह का बच्चा, मां कबू देवी और राणीदान सिंह अभी भी लापता हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery