Thursday, August, 28,2025

10 दिन का उत्सव शुरू, घर-घर विराजे गणपति

मुंबई: देशभर में बुधवार को गणेश चतुर्थी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वहीं, महाराष्ट्र में मुंबई, पुणे समेत अन्य सभी
भागों में गणेश चतुर्थी से दस दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत हुई। लोगों ने गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से अपने प्रिय बप्पा का स्वागत किया और घरों, आवासीय परिसरों के साथ-साथ सार्वजनिक पंडालों में भगवान गणपति विराजमान हुए।

समृद्धि के अग्रदूत और विघ्नहर्ता कहलाने वाले भगवान गणपति के स्वागत के लिए पूरे मुंबई में भव्य सजावट की गई है। महाराष्ट्र सरकार ने इस वर्ष पहली बार गणेशोत्सव को राज्य उत्सव के रूप में घोषित किया है।

मुंबई में रही धूम, डॉ. जगदीश चंद्र हुए शामिल

मुंबई। गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूरे देश में गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुंबई की गणेश चतुर्थी बहुत ही खास होती है। मुंबई में गणेश महोत्सव इतनी धूमधाम से मनाया जाता है कि कुछ दिनों तक मुंबई को मायानगरी ना कह कर गणेश महोत्सव नगरी भी कहा जाता है। इसी क्रम में बुधवार को मुंबई के फाइव स्टार होटल Taj Lands End में आयोजित गणपति पूजा समारोह में भारत 24 के सीईओ एंड एडिटर इन चीफ डॉ. जगदीश चंद्र मुख्य अतिथि रहे। होटल प्रबंधन की ओर से डॉ जगदीश चंद्र का स्वागत किया गया और साथ ही गणेश महोत्सव को बहुत धूमधाम से मनाया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery