Monday, April, 07,2025

फहीम खान समेत 6 के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज

नागपुर: नागपुर हिंसा के मुख्य आरोपी और माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) के नेता फहीम खान सहित छह अन्य के खिलाफ साइबर पुलिस ने राजद्रोह और सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) लोहित मतानी ने बताया कि इस हिंसा में सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो और पोस्ट फैलाने के कारण दंगे भड़क गए थे। पुलिस ने बताया कि इन छह आरोपियों में फहीम खान समेत अन्य लोग उन 50 आरोपियों में शामिल हैं, जिनके खिलाफ सोमवार को हुई हिंसा के सिलसिले में चार प्राथमिकी दर्ज की गई थीं। साइबर अपराध विभाग ने 'फेसबुक', 'एक्स', 'इंस्टाग्राम' और 'यूट्यूब' जैसे प्लेटफार्मों से 230 प्रोफाइल की जानकारी मांगी है और इन पर रोक लगाने का आग्रह किया है। वहीं मुस्लिम समुदाय के नेताओं ने हिंसा की निंदा की और इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की। डॉ. मोहम्मद औवेस हसन ने कहा, "पिछले दो-तीन साल से मुस्लिम समुदाय को विभिन्न तरीकों से भड़काने की कोशिश की जा रही है। एक मंत्री लगातार औरंगजेब का मुद्दा उठा रहे हैं। मुस्लिम समुदाय का औरंगजेब से कोई संबंध नहीं है।" उन्होंने पलिस से आग्रह किया कि निर्दोष लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।

औरंगजेब की कब्र की सुरक्षा बढ़ाई

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर हुई हिंसा के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने मकबरे के चारों ओर बाड़बंदी और टिन की चादरें लगा दी हैं। एएसआई ने यह कदम सुरक्षा के लिहाज से उठाया है, क्योंकि पास में स्थित अन्य धार्मिक स्थल के रास्ते से कब्र दिखाई दे रही थी।

पुलिस ने अब तक 69 लोगों को किया गिरफ्तार

नागपुर में हुई हिंसा के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 18 विशेष टीमों का गठन किया है। अब तक 69 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 200 संदिग्धों की पहचान की जा चुकी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। गणेशपेठ और कोतवाली पुलिस थानों में पांच प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिनमें 200 लोग नामजद हैं। सभी आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काई और गलत सूचना फैलाकर समाज में अशांति उत्पन्न की। पुलिस का कहना है कि जांच में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी और सभी दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery