Friday, June, 27,2025

प्रौद्योगिकी और पारदर्शिता से मजबूत हो निगरानी तंत्रः ओम बिरला

मुंबई: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और प्रशासनिक दक्षता लोकतंत्र की मजबूती की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि शासन को जन-केंद्रित बनाने और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए प्रौद्योगिकी, प्रशिक्षण और जवाबदेही सुनिश्चित करने की जरूरत है।

बिरला सोमवार को महाराष्ट्र विधान भवन में संसद और विधान मंडलों की प्राक्कलन समितियों के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। यह सम्मेलन भारतीय संसद की प्राक्कलन समिति की प्लेटिनम जुबली के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है। बिरला ने कहा कि प्राक्कलन समिति पिछले 75 वर्षों में बजटीय अनुमानों की प्रभावी निगरानी, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा और प्रशासनिक दक्षता के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का एक सशक्त मंच बनकर उभरी है। उन्होंने बताया कि समिति की 90-95% सिफारिशों को सरकारों ने स्वीकार किया है। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि संसदीय समितियों के कामकाज में डिजिटल टूल्स, डेटा एनालिटिक्स और कृत्रिम बुद्धिमत्ता को जोड़ने का समय आ गया है, ताकि गहन जांच और साक्ष्य-आधारितसिफारिशें संभव हो सकें।

उन्होंने राज्य विधानसभाओं की प्राक्कलन समितियों से अपील की कि वे राज्य स्तर पर वित्तीय अनुशासन के संरक्षक बनें। बिरला ने कहा कि संसदीय समितियां किसी भी सत्तापक्ष या विपक्ष के आरोप-प्रत्यारोप का मंच नहीं, बल्कि सहयोग और सूचनात्मक विमर्श का केंद्र हैं। इनका उद्देश्य नीतियों की समीक्षा, शासन में पारदर्शिता और आमजन की चिंता के प्रति सरकार को जवाबदेह बनाना है।

दूसरे देशों के साथ संसदीय मैत्री समूहों के तंत्र को संस्थागत बनाया जाएगा

ओम बिरला ने संसदीय कूटनीति को आगे बढ़ाने की पैरवी करते हुए सोमवार को कहा कि भारत जल्द ही विभिन्न देशों की संसदों के साथ मैत्री समूह स्थापित करेगा। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों ने हाल में विश्व के कई प्रमुख देशों के दौरे किए थे और उस दौरान अंतर-संसदीय मैत्री समूह स्थापित करने का सुझाव भी सामने आया था। बिरला ने यह भी कहा कि लोकसभा सदस्य जल्द ही सदन में निर्धारित सीट पर ही अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकेंगे। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि हम संसदीय मैत्री समूह स्थापित करने पर काम कर रहे हैं, क्योंकि कई देशों ने इस तरह का अनुरोध किया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery