Thursday, August, 28,2025

आरटीओ प्रथम बना आधुनिक, द्वितीय में पुराने ढर्रे पर कामकाज

जयपुर: जयपुर जिले में परिवहन विभाग की कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिले के दो आरटीओ कार्यालयों प्रथम और द्वितीय की कार्यप्रणाली में भारी अंतर देखने को मिल रहा है।

आरटीओ प्रथम में तकनीक आधारित पारदर्शिता और ऑनलाइन सेवाओं के जरिए लोगों को राहत मिल रही है, वहीं आरटीओ द्वितीय अब भी पुराने, जटिल और धीमे सिस्टम पर काम कर रहा है। इस दोहरी व्यवस्था के चलते नागरिकों को भ्रम और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। आधे जिले को ही ऑनलाइन सेवाओं का लाभ मिल पा रहा है, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

37 सेवाएं अब पूरी तरह ऑनलाइन

आरटीओ प्रथम (जयपुर) कार्यालय में राजेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में तकनीकी सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। यहां ई-मित्र और सिटीजन पोर्टल के माध्यम से अब तक 37 प्रकार की सेवाएं पूरी तरह ऑनलाइन की जा चुकी हैं। इनमें ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, परमिट, टैक्स भुगतान जैसी प्रमुख सेवाएं शामिल हैं। इस पहल से घर बैठे आवेदन करने की सुविधा से समय की बचत हो रही है। साथ ही दलाल प्रथा पर भी प्रभावी अंकुश लगा है। पहले जिन कार्यों में हफ्तों लगते थे, अब वे कुछ ही दिनों में पूरे हो रहे हैं।

80% काम आज भी ऑफिस से

जयपुर जिले के आरटीओ द्वितीय कार्यालय में अभी भी करीब 80% कार्य मैनुअल और ऑफिस इनवॉर्डिंग से किए जा रहे हैं। केवल 20% काम ही ऑनलाइन माध्यम से हो पा रहे हैं। इसके कारण नागरिकों को परिवहन विभाग कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं और अधिकांश बार एजेंटों की सहायता लेनी पड़ती है। इस व्यवस्था से समय, पैसा और संसाधनों की बर्बादी हो रही है। वहीं, पारदर्शिता की गंभीर कमी से जनता में असंतोष पनप रहा है। जनता एक ही जिले में दो व्यवस्थाओं से परेशान हो रही है।

सिटीजन पोर्टल को बनाएं अनिवार्य

अगर सभी आरटीओ कार्यालयों में सिटीजन पोर्टल से आवेदन को अनिवार्य कर दिया जाए, तो यह सुशासन, ई-गवर्नेस और पारदर्शिता को बढ़ावा देगा। इससे न केवल नागरिकों को राहत मिलेगी, बल्कि परिवहन विभाग की छवि भी सुधरेगी और समय की बचत भी होगी। वर्तमान में जहां इनवॉर्डिंग सिस्टम ऑफिस से संचालित हो रहा है, वहां एजेंटों की भूमिका अधिक सक्रिय हो गई है। कई बार फाइलें एजेंटों के माध्यम से ही आगे बढ़ाई जाती हैं, जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है। इसके विपरीत, ऑनलाइन आवेदन प्रणाली में आवेदन सीधे सिस्टम में दर्ज होता है, जिससे फिक्स्ड टाइमलाइन और जवाबदेही संभव होती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery