Friday, April, 18,2025

शूटिंग में भारतीय टीम ने रचा इतिहास

लक्ष्मणगढ़: अंतरराष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन के तत्वावधान में अर्जेंटीना में आयोजित निशानेबाजी प्रतियोगिता में नरोदडा निवासी ओमप्रकाश चौधरी की कोचिंग में भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए कीर्तिमान स्थापित किया है। सामाजिक कार्यकर्ता रघुनंदन भूरिया ने बताया कि प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ी विजयवीर सिद्धू व सुरुचि सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने बताया कि कोच ओमप्रकाश ने फोन पर बताया कि आईएसएसएफ विश्व कप की पदक तालिका में भारत शीर्ष पर है।

शूटिंग में विजयवीर सिद्ध अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में चल रही इस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बने, जबकि महिला वर्ग में सुरुचि सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही भारत चार स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery