Thursday, June, 26,2025

काला अध्याय लिखने वाली कांग्रेस दे रही संविधान बचाने की दुहाई

जयपुर: भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में 25 जून 1975 को आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर भाजपा ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। भाजपा ने संविधान हत्या दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कॉन्स्टीट्यूशन क्लब और माहेश्वरी स्कूल में लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह में शिरकत करते हुए कांग्रेस पर आपातकाल के दौरान संविधान और लोकतंत्र को कुचलने का आरोप लगाया।

इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि 25 जून की रात इंदिरा गांधी ने कोर्ट के फैसले को नकारते हुए राष्ट्रपति पर दबाव बनाकर आपातकाल थोप दिया। उस दौर में भारत माता की जय बोलने वालों तक को जेल में डाल दिया गया था। आज वही कांग्रेस नेता संविधान बचाने की बात कर रहे हैं, जिन्होंने खुद लोकतंत्र का गला घोंटा था।

1.40 लाख लोगों को 19 माह तक जेल में यातनाएं दीः भजनलाल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आपातकाल के दौरान 1 लाख 40 हजार से अधिक लोगों को 19 माह तक जेल में यातनाएं दी गई, प्रेस की स्वतंत्रता छीनी गई और मौलिक अधिकारों को निलंबित किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तुष्टीकरण,
परिवारवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति की, जिसने देश को नुकसान पहुंचाया। सीएम ने राजस्थान सरकार द्वारा लोकतंत्र सेनानियों को 20,000 रुपए मासिक पेंशन और सम्मान निधि प्रदान करने की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि संविधान हत्या दिवस मनाने का उद्देश्य केवल अतीत में झांकना नहीं, बल्कि चेतावनी है कि लोकतंत्र के साथ समझौता किसी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। बाबा साहेब अंबेडकर को भी कांग्रेस ने चुनाव में अपमानित किया था और बाद में चुनाव में हार को मजबूर किया।

समारोह में ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, सांसद धनश्याम तिवाड़ी, विधायक गोपाल शर्मा, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, जयपुर ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर, जयपुर हेरिटेज मेयर कुसुम यादव, विधायक बालमुकुंदाचार्य, भाजपा शहर अध्यक्ष अमित गोयल सहित बड़ी संख्या में लोकतंत्र सेनानी एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया और एक स्मृति पुस्तिका का विमोचन व प्रदर्शनी का अवलोकर भी किया।

1977 के चुनाव में कांग्रेस की हार लोकतंत्र की जीतः राठौड़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने 1971 के चुनाव में इंदिरा गांधी द्वारा सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग और इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को न मानने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल लागू कर विपक्षी नेताओं, पत्रकारों और अन्य विरोधियों को जेल में डालकर तानाशाही की। राठौड़ ने जनता पार्टी के गठन और 1977 के चुनाव में कांग्रेस की हार को लोकतंत्र की जीत बताया। उन्होंने कहा कि निरंकुश सरकार को हटाने के लिए जनता पार्टी का गठन किया गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में मीसा बंदियों को सम्मान राशि शुरू की गई, लेकिन कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद इस सम्मान राशि को ही बंद करने का काम किया, लेकिन फिर भाजपा सरकार ने सम्मान निधि शुरू की। कांग्रेस ने मीसा बंदियों के सम्मान के हक को मारने का काम किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery