Monday, April, 07,2025

नागपुर हिंसा: HC ने प्रशासन की कार्रवाई पर उठाए सवाल, लगाई फटकार दो आरोपियों के घर ढहाने पर रोक, एक के घर पर चल चुका था बुलडोजर

नागपुर: बंबई हाई कोर्ट की नागपुर पीठ ने हिंसा मामले में फहीम खान समेत दो आरोपियों के घरों को ढहाने पर सोमवार को रोक लगा दी और प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए। फहीम खान के दो मंजिला घर को अदालत के आदेश से पहले ही ढहा दिया गया था, जबकि यूसुफ शेख के घर के अवैध हिस्सों को ढहाने की कार्रवाई अदालत के आदेश के बाद रोक दी गई। दोनों आरोपियों ने अदालत में याचिका दायर कर जल्द सुनवाई की मांग की थी।

न्यायाधीश नितिन साम्ब्रे और न्यायाधीश वृषाली जोशी की खंडपीठ ने याचिकाओं पर सुनवाई की। पीठ ने सवाल किया कि कथित अवैध हिस्सों को ढहाने से पहले मकान मालिकों की बात क्यों नहीं सुनी गई। यह कार्रवाई संपत्ति के मालिकों की बात सुने बिना ही दमनात्मक तरीके से की गई। खान की ओर से पेश हुए वकील अश्विन इंगोले ने कहा कि अदालत ने सरकार और नगर निगम अधिकारियों से जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 15 अप्रैल को तय की है। इंगोले ने दावा किया कि पीठ ने कहा है कि यदि यह निष्कर्ष निकलता है कि तोड़फोड़ अवैध रूप से की गई थी तो प्राधिकारियों को इस नुकसान की भरपाई करनी होगी।

फहीम खान पर दर्ज है रोजद्रोह का मामला

नागपुर के महल इलाके में 17 मार्च को हिंसा हुई थी। हिंसा के सिलसिले में 'माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी' के नेता फहीम खान के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। वह हिंसा के मामले में गिरफ्तार किए गए 100 से अधिक लोगों में शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, नागपुर नगर निगम ने खान को कुछ दिन पहले नोटिस जारी किया था, जिसमें उनके मकान के लिए भवन योजना की मंजूरी न होने और निर्माण में कई चूक का जिक्र किया गया था। यशोधरा नगर क्षेत्र की संजय बाग कॉलोनी में स्थित मकान को सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे नागपुर नगर निगम की तीन जेसीबी मशीन की मदद से ढहाना शुरू किया गया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और पूरे इलाके पर ड्रोन से नजर रखी जा रही थी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery