Thursday, June, 26,2025

निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत... हंगामा

भीलवाड़ा: सुभाषनगर थाना इलाके में सोमवार रात को डिलीवरी के दौरान प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने प्राइवेट हॉस्पिटल में हंगामा मचा दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि चिकित्सकों ने इलाज में लापरवाही बरती, जिससे प्रसूता की मौत हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर मामला शांत किया।

पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। महिला के जेठ राजेश कोटियाणा ने बताया कि मेरे छोटे बाई बनवारी की पत्नी सीमा (26) को सोमवार दोपहर में डिलीवरी के लिए पोरवाल हॉस्पिटल लाए थे। डॉक्टर ने बताया कि शाम तक नॉर्मल डिलीवरी हो जाएगी। इसके बाद उसे भर्ती करके इलाज चालू कर दिया। दोपहर में डॉक्टर बोले कि ब्लड की जरूरत है। हमने करीब 14 यूनिट ब्लड मंगवा लिया। इसके बाद एक नर्स ने कहा कि सीमा की हालत नाजुक है। सीमा या बच्चे में से एक को ही बचा पाएंगे। हमने कहा कि सीमा को बचा लीजिए। हमें शक है कि तब तक सीमा की मौत हो चुकी थी, लेकिन अस्पताल वाले गुमराह करते रहे। हमें अंदर नहीं जाने दिया गया। नर्स सीपीआर देती रही। ड्यूटी पर कोई डॉक्टर नहीं था। हमें बताया गया कि सीमा सही है। रात 10 बजे हमने अंदर जाकर देखा तो सीमा में कोई हलचल नहीं थी। कुछ देर बाद हमें बताया कि सीमा की डेथ हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट पर कार्रवाई करेंगे।

समय पर इलाज नहीं मिलाः परिजन

राजेश कोटियाणा ने कहा कि हॉस्पिटल प्रबंधन हमें गुमराह करता रहा। सीमा को समय पर सही इलाज मिलता तो उसकी मौत नहीं होती। हमने अस्पताल प्रबंधन से सवाल किया तो पुलिस को बुला लिया। रात में पुलिस ने बॉडी कब्जे में ले ली। अस्पताल प्रबंधन से कोई भी व्यक्ति हमसे बात करने को तैयार नहीं। हमें न्याय मिलना चाहिए।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery