Monday, April, 07,2025

औरंगजेब की कब्र को लेकर सियासी घमासान जारी कब्र की सुरक्षा, पर महिमा मंडन की अनुमति नहीं: फडणवीस

छत्रपति संभाजी नगर/ठाणे/मुंबई: मुगल शासक औरंगजेब की कब को लेकर सियासी घमासान जारी है। छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित औरंगजेब की कब को हटाने की मांग तेज होने के बीच पुलिस-प्रशासन ने कब्र स्थल की सुरक्षा बढ़ा दी है और वहां प्रवेश करने से पहले आगंतुकों के लिए पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है। इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने सोमवार को ठाणे में कहा कि सरकार औरंगजेब के कब्र की सुरक्षा करने के लिए बाध्य है, लेकिन वह उसकी विरासत का महिमा मंडन करने के प्रयासों को अनुमति नहीं देगी। फडणवीस ने यह आश्वासन ऐसे समय में दिया है जब हिंदू संगठन औरंगजेब के मकबरे को ध्वस्त करने का आह्वान कर रहे हैं। इन संगठनों का दावा है कि मकबरा दर्द और गुलामी का प्रतीक है। सीएम फडणवीस ने ठाणे में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर उन्हें समर्पित एक मंदिर का उद्घाटन करने के बाद कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार को औरंगजेब के अत्याचारों के इतिहास के बावजूद उसकी कल की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि केवल छत्रपति शिवाजी महाराज के मंदिर का ही महिमा मंडन किया जा सकता है, औरंगजेब की कब का नहीं।

विहिप का विरोध प्रदर्शन

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने खुल्दाबाद में औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए दिन में विभिन्न सरकारी कार्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपे। छत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण पुलिस विभाग ने खुल्दाबाद शहर के प्रवेश बिंदू से लेकर कब्र स्थल तक कई स्थानों पर सुरक्षा नाके स्थापित किए हैं। राज्य रिजर्व पुलिस बल की 50 पुलिसकर्मियों की एक कंपनी, स्थानीय पुलिस के 30 जवान और 20 होमगार्ड के जवानों को विभिन्न स्थानों और कब्र स्थल पर तैनात किया गया है।

फडणवीस की तुलना औरंगजेब से करने पर हंगामा

दूसरी ओर सीएम फडणवीस की तुलना मुगल बादशाह औरंगजेब से करने संबंधी महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल की टिप्पणी को लेकर सोमवार को मुंबई में महाराष्ट्र विधानमंडल में हंगामा हुआ तथा सत्तारूढ़ गठबंधन 'महायुति' के सदस्यों ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। हालांकि सपकाल ने दावा किया कि वह फडणवीस एवं औरंगजेब के बीच नहीं, बल्कि उनके प्रशासन में 'समानताओं की तुलना कर रहे थे। उपमुख्यमंत्री तथा राकांपा (अजित) के वरिष्ठ नेता अजित पवार और राजस्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने सपकाल के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। अजित पवार ने विधानसभा में कड़ा, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को खुश करने और सुर्खियों में आने के लिए कुछ टिप्पणियां की जाती हैं। लेकिन उनका वोट प्रतिशत घट जाता है और उनके असली रंग नजर आ जाते हैं। यदि इस तरह की गलत टिप्पणी महत्वपूर्ण पदों पर व्यक्तियों के खिलाफ की गई है, तो उन्हें सत्यापित किया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery