Wednesday, April, 09,2025

कपूर परिवार पीएम से मुलाकात पर गद्गद्, पीएम द्वारा आमंत्रित करने पर गौरवान्वित हूं: करीना

नई दिल्ली: राज कपूर के परिवार के सदस्यों की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के एक दिन बाद बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने दादा राज कपूर की जन्म शताब्दी से पहले उनके (राज कपूर) 'असाधारण जीवन और विरासत' को याद करने के लिए उन्हें आमंत्रित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया। अभिनेता रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और नीतू कपूर सहित कपूर परिवार ने मंगलवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात की। 14 दिसंबर, 2024 को राज कपूर की 100वीं जयंती मनाई जाएगी।


बुधवार को करीना ने सोशल मीडिया मंच 'इंस्टाग्राम' पर पोस्ट में कहा, "हम अपने दादा राज कपूर के असाधारण जीवन और विरासत को याद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आमंत्रित किए जाने पर बहुत ही सम्मानित महसूस कर रहे हैं।" उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ परिवार की कई तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "इस विशेष दोपहर के लिए आपका धन्यवाद मोदी जी। इस महत्वपूर्ण अवसर का जश्न मनाने में आपकी गर्मजोशी, आपका विशेष ध्यान देना और सहयोग करना हमारे लिए बहुत मायने रखता है।"

 

कला शाश्वत है: आलिया
राज कपूर के पोते रणबीर की पत्नी आलिया ने कहा कि कला 'शाश्वत' है। उन्होंने कहा, "कभी-कभी आगे बढ़ने के लिए हमें पीछे मुड़कर देखना चाहिए और सीखना चाहिए। राज कपूर का प्रभाव वास्तव में वैश्विक था।"

 

ये भी मिले थे पीएम से
करीमा जैन, करिश्मा कपूर, आलिया भट्ट, सैफ अली खान, आदार जैन, अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा ने भी मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की और उन्हें राज कपूर फिल्म महोत्सव के लिए आमंत्रित किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery