Wednesday, June, 25,2025

गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोहिल का इस्तीफा

नई दिल्ली/ अहमदाबाद: चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव के सोमवार को घोषित नतीजों के बाद कांग्रेस को गहरा झटका लगा है। गुजरात की दो सीटों के लिए हुए उपचुनाव में पार्टी की हार के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

वहीं, पंजाब की लुधियाना पश्चिमी सीट पर आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के हाथों मिली हार  के बाद प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आशु दूसरे नंबर पर रहे। इस हार के बाद उन्होंने पंजाब प्रदेश कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

आशु ने कहा कि वे हार की जिम्मेदारी लेते हैं और इसलिए उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की है। दूसरी ओर, गोहिल ने अहमदाबाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, "चूंकि उपचुनाव के नतीजे हमारी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहे, इसलिए मैंने अपनी पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपना इस्तीफा पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेज दिया है।

गुजरात की विसावदर सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता गोपाल इटालिया ने जीत दर्ज की, जबकि कडी सीट सत्तारूढ़ भाजपा के खाते में गई, जहां से उसके उम्मीदवार राजेंद्र चावड़ा विजयी घोषित किए गए। केरल में कांग्रेस नीत यूडीएफ ने सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) से नीलांबुर सीट छीन ली। वहां से कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रहे। तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल के नादिया जिले की कालीगंज विधानसभा सीट पर विजयी रही है।

ये रहे नतीजे

  • गुजरात भाजपा (कडी) व आप (विसावदर) को एक-एक सीट
  • पंजाब (लुधियाना पश्चिम) आप विजयी
  • केरल (नीलांबुर) कांग्रेस प्रत्याशी विजयी
  • पश्चिम बंगाल (कालीगंज) टीएमसी जीती
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery