Friday, December, 26,2025

अमेरिका में बवंडर : धूल भरी आंधी और जंगल की आग से तबाही 32 की मौत... 2 लाख घरों में ब्लैक आउट

पिडमोट: अमेरिका के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में आए बवंडर, धूल भरी आंधी और जंगल की आग से भारी तबाही मची है। अब तक 32 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग लापता हैं। तेज हवाओं और प्राकृतिक आपदाओं ने हजारों घरों और इमारतों को नुकसान पहुंचाया है। मिसौरी निवासी डकोटा हेंडरसन ने बताया कि शुक्रवार रात बवंडर से बुरी तरह प्रभावित वेन काउंटी में जब उन्होंने पड़ोसियों को बचाने का अभियान शुरू किया, तो उनके रिश्तेदार के घर के बाहर मलबे में पांच शव मिले। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मिसौरी में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है। मिसिसिपी के गवर्नर टेट रीव्स ने बताया कि तीन काउंटियों में छह लोगों की जान गई है और तीन अन्य लोग लापता हैं। बवंडर से 10 करोड़ अमेरिकी आबादी प्रभावित है। 2 लाख घरों में बिजली गुल हो गई है।

अर्कंसास- जॉर्जिया में आपातकाल घोषित

अर्कंसास के अधिकारियों ने राज्य में तीन मौतों की पुष्टि की है। गवर्नर सारा हकाबी सैंडर्स ने राज्य में आपातकाल की घोषणा कर दी है। जॉर्जिया के गवर्नर ने भी हालात को देखते हुए आपातकाल लागू कर दिया है। स्टेट हाईवे पेट्रोल के अनुसार, कनसास राजमार्ग पर 50 से अधिक वाहन आपस में टकरा गए, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई। टेक्सास के अमरिलो में धूल भरी आंधी के कारण हुए सड़क हादसों में तीन की जान चली गई।

130 से अधिक आग की घटनाएं

ओक्लाहोमा के कई इलाकों में जंगल की आग फैल गई है, जिससे प्रशासन को कई क्षेत्रों को खाली कराने का आदेश देना पड़ा। पूरे राज्य में 130 से ज्यादा जगहों पर आग भड़क उठी है, जिससे 300 से अधिक घर क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गए। गवर्नर केविन स्टेिट ने बताया कि अब तक 689 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र जल चुका है। ओक्लाहोमा सिटी के उत्तर-पूर्व में उनका खुद का घर भी इस आग में जलकर नष्ट हो गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery