Friday, April, 03,2026

ईरान में जल्द 'काम खत्म करेगी' अमेरिकी सेना

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि अमेरिकी सेना ईरान में जल्द ही 'काम खत्म कर देगी' क्योंकि मुख्य रणनीतिक उद्देश्य पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन 'एपिक फ्यूरी' में अमेरिकी बलों ने ईरान की मिसाइल, ड्रोन और हथियार निर्माण क्षमता को कमजोर कर दिया है।

ट्रंप ने जोर देकर कहा कि अमेरिकी कार्रवाई का उद्देश्य ईरान के तेल या संसाधन हासिल करना नहीं, बल्कि अमेरिका के सहयोगियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि बी-2 बमवर्षकों द्वारा परमाणु ठिकानों पर हमला किया गया और ईरान की नौसेना व वायु सेना कमजोर हुई है। राष्ट्रपति ने कहा कि अगले दो से तीन सप्ताह में ईरान पर कड़ा प्रहार होगा और 'पाषाण युग' में भेजने जैसा परिणाम सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अमेरिका के जमीनी बल भेजने या नाटो की भागीदारी का उल्लेख नहीं किया। ट्रंप के बयान से वैश्विक वित्तीय बाजार प्रभावित हुए। तेल की कीमतों में 4% से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, अमेरिका ने ईरान की राजधानी तेहरान को पश्चिमी शहर कराज से जोड़ने वाले एक 'बी-1 हाईवे ब्रिज' पर गुरुवार को हवाई हमला किया। ईरानी न्यूज एजेंसी फार्स के मुताबिक इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं और आसपास के इलाकों में भी नुकसान हुआ है।

होर्मुज को लेकर ब्रिटेन ने बुलाई 60 देशों की बैठक, भारत हुआ शामिल

ब्रिटेन ने होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते तनाव के बीच 60 देशों की अहम बैठक बुलाई, जिसमें भारत भी शामिल हुआ। बैठक की अध्यक्षता ब्रिटिश विदेश मंत्री यवेट कूपर ने की, जबकि भारत का प्रतिनिधित्व विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने किया। बैठक का उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित बनाना और वैश्विक व्यापार के लिए दोबारा खोलने के उपाय तलाशना था। ब्रिटेन ने ईरान की गतिविधियों को वैश्विक आर्थिक सुरक्षा के लिए खतरा बताया।

कोई सीजफायर प्रस्ताव नहीं दिया

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराधची ने साफ कहा है कि ईरान ने अमेरिका के सामने कोई सीजफायर प्रस्ताव नहीं रखा है। ईरान का रुख साफ है कि जब तक हमला करने वालों को सजा नहीं मिलती और पूरा मुआवजा नहीं मिलता, तब तक जंग जारी रहेगी।

सुप्रीम लीडर के सलाहकार पर हमला

ईरान के पूर्व विदेश मंत्री कमाल खराजी पर जानलेवा हमला हुआ है, जिसमें उनकी पत्नी की मौत हो गई और वे खुद गंभीर रूप से घायल हो गए। तेहरान में उनके घर पर एयर स्ट्राइक की गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery