Monday, August, 11,2025

थाईलैंड व कंबोडिया 'बिना शर्त' संघर्ष-विराम पर सहमत

पुत्रजय (मलेशिया): प्राचीन शिव मंदिर को लेकर पिछले पांच दिनों से संघर्षरत थाईलैंड और कंबोडिया तत्काल और बिना शर्त संघर्ष विराम पर सहमत हो गए हैं। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने सोमवार को यह जानकारी दी। इसे दोनों देशों के बीच संघर्ष को रोकने में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

अनवर ने आसियान (दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों का संगठन) क्षेत्रीय समूह के प्रमुख के रूप में वार्ता की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को लेकर आम सहमति बन गई है। अनवर ने एक संयुक्त बयान पढ़ते हुए कहा कि कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट और थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमधाम वेचायाचाई 28 जुलाई की मध्यरात्रि से तत्काल और बिना शर्त संघर्ष विराम पर सहमत हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि यह तनाव कम करने और शांति एवं सुरक्षा की बहाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ज्ञात रहे कि थाईलैंड और कंबोडिया यह बैठक तब करने के लिए तैयार हुए हैं, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीधे तौर पर यह चेतावनी दी थी कि यदि दोनों देशों के बीच संघर्ष जारी रहा तो अमेरिका किसी भी देश के साथ व्यापार समझौते पर आगे नहीं बढ़ेगा।

संयुक्त बयान में कहा गया है कि चीन की भागीदारी के साथ अमेरिका वार्ता का सह-आयोजक है। मलेशिया में चीनी और अमेरिकी राजदूतों ने दो घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में भाग लिया।

सैन्य अधिकारियों की बैठक होगी

मलेशिया के प्रधानमंत्री ने बताया कि सीमा पर तनाव कम करने के लिए दोनों पक्षों की सेना के अधिकारी भी बैठकें करेंगे। उन्होंने कहा कि मलेशिया, कंबोडिया और थाईलैंड के विदेश और रक्षा मंत्रियों की निरंतर शांति सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष विराम को लागू करने व निगरानी करने के लिए एक विस्तृत तंत्र विकसित करने का निर्देश दिया गया है। हुन मानेट एवं फुनथाम ने बैठक के नतीजों की सराहना की और संक्षिप्त संवाददाता सम्मेलन के समापन के बाद हाथ मिलाया।

3 लाख विस्थापित लौट सकेंगे घर

कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि द्विपक्षीय संबंध जल्द ही सामान्य होंगे, ताकि दोनों तरफ से विस्थापित लगभग 3 लाख ग्रामीण घर लौट सकें। अब थाईलैंड और कंबोडिया के बीच विश्वास और सहयोग का पुनर्निर्माण शुरू करने का समय आ गया है। थाईलैंड के कार्यवाहक पीएम फुनथाम ने कहा कि यह परिणाम शांतिपूर्ण समाधान के लिए उनके की इच्छा को दर्शाता है।

ऐसे शुरू हुआ संघर्ष

गत गुरुवार को सीमा पर एक बारूदी सुरंग विस्फोट में पांच थाई सैनिकों के घायल होने के बाद सीमा पर संघर्ष शुरू हो गया था। दोनों पक्षों ने झड़प शुरू करने के लिए एक-दूसरे को दोषी ठहराया, जिसमें 35 लोग मारे गए और दोनों पक्षों के 2,60,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery