Tuesday, April, 22,2025

करुणा और सुधार के प्रतीक चले 'अनंत'

वेटिकन सिटी: कैथोलिक चर्च के पहले लैटिन अमेरिकी पोप और अपने विनग्र स्वभाव, गरीबों के प्रति करुणा, तथा सुधारवादी दृष्टिकोण के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध पोष उफ्रांसिम का सोमवार सुबह 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी वेटिकन के कैमस्लेगो कार्डिनल केबिन फेरेल ने डोमस सेंट माटां चैपल से दी। उन्होंने कहा कि रोम के विशप, पोप फ्रांसिस प्रभु यीशु के घर लौट गए हैं। पोप फ्रांसिस पिछले कुछ महीनों से फेफड़ों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। फरवरी 2025 में उन्हें सांस लेने में तकलीफ के कारण नेमेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें डबल निमोनिया हो गया था। 38 दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद वह कुछ समय के लिए ठीक दिखे और ईस्टर रविवार को हजारों श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देने भी आए, लेकिन अगले ही दिन उनका निधन हो गया।

पोप फ्रांसिस के निधन के बाद नये पोप के चुनाव की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। उनहोंने कैथोलिक चर्च को करुणा, विनम्रता और समावेश का एक नया चेहरा दिया, जिसे आने वाली पोड़ियां लंबे समय तक याद रखेंगी।

मृत्युदंड को अस्वीकार्य घोषित किया

पोप फ्रांसिस ने परमाणु हथियारों को रखना तक अनैतिक बताया और मृत्युदंड को हर हाल में अस्वीकार्य घोषित किया। कोविड-19 महामारी के दौरान उनका अकेले खाली सेट पीटर्स स्ववागर में आशीर्वाद देना विश्व को एकजुटता का संदेश था। उन्होंने अंतिम संस्कार की रस्मों को सरल बनाते हुए सादगी पर बल दिया और अपने लिए सेंट पीटर बेसिलिका की बजाय सेंट मेरी मेजर बेसिलिका में दफनाए जाने की इच्छा व्यक्त की थी। 2013 में पोप बनने के बाद से उन्होंने समलैंगिक समुदाय के प्रति सहिष्णु स्वैगा, महिलाओं को वेटिकन की बैठकों ने गतदान का अधिकार और प्रवासियों के लिए आवाज उठाना उनके प्रमुख निर्णयों में शामिल थे।

पोप फ्रांसिस का योगदान अतुलनीयः प्रधानमंत्री मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने पोप फ्रांसिरा के निधन पर 'एक्स' पर कहा कि पोप फ्रांसिस की हमेशा करुणा, विनयता और आध्यात्मिक साहस के प्रतीक के रूप में याद किया जाएगा। उनका समर्पण हमेशा प्रेरणादायक सोगा।

तीन दिन का राजकीय शोक भारत सरकार ने पौष फ्रांसिस के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शौक की घोषणा की है। 22 और 23 अप्रैल को देशभर में राजकीय शोक रहेगा, जबकि अंतिम संस्कार वाले दिन भी एक दिन का शौक रखा जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery