Sunday, May, 17,2026

दुनिया में आपदाओं का दौर, हालात नहीं बदले तो बढ़ेगी गरीबी

द हेग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के तहत नीदरलैंड दौरे पर हैं। पीएम मोदी 17 मई तक नीदरलैंड में रहेंगे। पीएम मोदी ने द हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए दुनिया के मौजूदा हालात पर चिंता जताई।

उन्होंने कहा कि यह दशक दुनिया के लिए आपदाओं का दशक बन गया है। पहले कोरोना महामारी आई, फिर युद्धों ने दुनिया को प्रभावित किया और अब ऊर्जा संकट ने हालात को और कठिन बना दिया है। अगर हालात जल्द नहीं बदले तो दुनिया की बड़ी आबादी फिर गरीबी के दलदल में फंस सकती है। पीएम मोदी 9 साल बाद नीदरलैंड दौरे पर पहुंचे हैं। इससे पहले वह वर्ष 2017 में नीदरलैंड दौरे पर गए थे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत तेजी से बदल रहा है और अब उसकी आकांक्षाएं केवल अपनी सीमाओं तक सीमित नहीं हैं। भारत अब ओलंपिक की मेजबानी करना चाहता है, दुनिया का बड़ा विनिर्माण केंद्र बनना चाहता है और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाना चाहता है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा नवाचार और नए उद्योगों का केंद्र बन चुका है।

भारत में निवेश का अभी सबसे अच्छा समय

भारतीय समुदाय को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी ने आर्थिक संबंधों पर आयोजित मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की बैठक में भाग लिया। पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन के साथ व्यापार, तकनीक, रक्षा सहयोग, सेमीकंडक्टर, स्वच्छ ऊर्जा और जल प्रबंधन जैसे मुद्दों पर चर्चा की। मोदी ने कहा कि भारत में कारोबार और निवेश के लिए बड़े सुधार किए गए हैं। टैक्स, लेबर कानून और सरकारी व्यवस्था में नए बदलावों से भारत में मैन्युफैक्चरिंग करना अब काफी सस्ता और आसान हो गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में हुआ भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता साझा समृद्धि की मजबूत नींव बनेगा। भारत और नीदरलैंड अपनी भरोसेमंद साझेदारी को अब रणनीतिक साझेदारी तक ले जा रहे हैं। हरित हाइड्रोजन, तकनीक, प्रतिभा आदान-प्रदान, विश्वविद्यालय सहयोग और संयुक्त अनुसंधान जैसे क्षेत्रों में नई पहल शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत में निवेश का अभी सबसे अच्छा समय है।

टाटा और एएसएमएल में समझौता

भारत में सेमीकंडक्टर यानी चिप निर्माण को बढावा देने के लिए टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और नीदरलैंड की कंपनी एएसएमएल के बीच समझौता हुआ है। इस समझौते के तहत एएसएमएल, गुजरात के धोलेरा में बन रही टाटा की चिप फैक्ट्री को आधुनिक मशीनें और तकनीकी मदद देगी। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स यहां करीब 91 हजार करोड़ रुपए की लागत से भारत की पहली बड़ी चिप निर्माण इकाई स्थापित कर रही है। एएसएमएल ऐसी मशीनें बनाती है, जिनकी मदद से छोटे और आधुनिक चिप तैयार किए जाते हैं।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery