Monday, April, 21,2025

प्रधानमंत्री जोथम नापत ने पासपोर्ट कैंसिल करने का दिया आदेश ललित मोदी की वानुआतु की नागरिकता रद्द

पोर्ट विला: वानुआतु के प्रधानमंत्री जोथम नापत ने सोमवार को नागरिकता आयोग को आईपीएल के पूर्व संस्थापक ललित मोदी का पासपोर्ट रद्द करने का निर्देश दिया। नापत ने कहा कि ललित मोदी एक भगोड़ा है और वह प्रत्यर्पण से बचने का प्रयास कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ललित मोदी ने वानुआतु की नागरिकता प्राप्त कर ली है। इससे पहले, सात मार्च को उन्होंने लंदन में भारतीय उच्चायोग में अपना भारतीय पासपोर्ट सौंपने की अर्जी दी थी। वानुआतु सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान में नापत ने कहा, "हाल में अंतरराष्ट्रीय मीडिया में हुए खुलासों के बाद मैंने नागरिकता आयोग को मोदी का पासपोर्ट रद्द करने का निर्देश दिया है।" उन्होंने यह भी बताया कि इंटरपोल ने मोदी पर भारतीय अधिकारियों के अनुरोध पर अलर्ट जारी करने से दो बार इनकार किया है। बता दें कि ललित मोदी पर आईपीएल में गड़बड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के उल्लंघन के आरोप हैं। उन्होंने 2010 में भारत छोड़ दिया था और तब से लंदन में रह रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery