Wednesday, June, 25,2025

ईरान बंद करेगा होर्मुज स्टेट ! भारत पर भी होगा असर

तेहरान / नई दिल्ली: इजराइल से जंग और अमेरिका के हमले के बीच ईरान की संसद ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

हालांकि इस पर अंतिम फैसला सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल लेगी। इसको लेकर रविवार को वोटिंग करवाई गई थी। इस जलमार्ग से दुनियाभर का करीब 26 फीसदी तेल व्यापार होता है। अगर ईरान इस फैसले को लागू कर देता है तो पूरी दुनिया में तहलका मच जाएगा। अमेरिका और भारत पर भी इसका असर होगा।

क्या है होर्मुज जलडमरूमध्य

बता दें कि होर्मुज जलडमरूमध्य फारस की खाड़ी को अरब सागर और हिंद महासागर से जोड़ता है। यह करीब 33 किलोमीटर चौड़ा रास्ता है जिस पर ईरान का अधिकार है। इस जलमार्ग में शिपिंग लेन करीब 3 किलोमीटर ही चौड़ी है। ऐसे में यह रास्ता दुनिया के लिए बेहद अहम हो जाता है। खाड़ी देशों के तेल की ज्यादातर सप्लाई इसी रास्ते से होती है। सांसद और रिवोलूशनरी गार्ड कमांडर इस्माइल कोसारी ने कहा कि जलडमरूमध्य को बंद करना हमारे अजेंडे में शामिल है। जरूरत पड़ने पर इसे बंद कर दिया जाएगा।

भारत जरूरत का 90 प्रतिशत तेल करता है आयात

भारत के कुल तेल आयात का बड़ा हिस्सा इसी जलडमरूमध्य से होकर आता है। भारत अपनी 90 प्रतिशत कच्चे तेल की जरूरतों को पूरा करने के लिए आयात पर निर्भर है और अपनी प्राकृतिक गैस का लगभग आधा हिस्सा विदेश से खरीदता है।

तेल आयात पर असर संभव

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सुरक्षा अध्ययन के विशेष केंद्र के एसोसिएट प्रोफेसर लक्ष्मण कुमार बेहरा ने कहा कि इस रास्ते के बंद होने से ऊर्जा बाजारों में वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा और इसका असर भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर भी होगा। प्रोफेसर बेहरा ने कहा कि महत्वपूर्ण जल मार्ग में कोई भी व्यवधान इराक से भारत के कच्चे तेल के आयात और कुछ हद तक सऊदी अरब पर बड़ा असर डालेगा।

100 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकती हैं तेल की कीमतें

भारतीय नौसेना के पूर्व प्रवक्ता कैप्टन डी के शर्मा (सेवानिवृत्त) ने भी कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की ईरान की धमकी वैश्विक तेल व्यापार में महत्वपूर्ण व्यवधान पैदा कर सकती है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यवधान बीमा प्रीमियम को प्रभावित कर सकता है, और तेल आवाजाही का मार्ग बदलना महंगा हो सकता है। क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण तेल की कीमतों में उछाल आने की उम्मीद है, कुछ विश्लेषकों का अनुमान है कि ईरान की जवाबी कार्रवाई करने पर कीमतें 80-90 डॉलर प्रति बैरल या 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के एक हालिया विश्लेषण के अनुसार होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले मार्ग में एक संक्षिप्त व्यवधान भी तेल बाजारों पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery