Thursday, January, 29,2026

व्यापार बढ़ाने और आतंकवाद से मिलकर लड़ने का लिया संकल्प

मॉस्को: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपनी मॉस्को यात्रा के तीसरे दिन गुरुवार को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की। इस दौरान भारत और रूस ने अपने द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने का संकल्प लिया है। एस. जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों को गैर-टैरिफ बाधाएं और नियामक अड़चनें शीघ्रता से दूर करनी होंगी। जयशंकर की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब अमेरिका और भारत के बीच व्यापार नीतियों को लेकर तनाव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भारत-रूस संबंध द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से विश्व के प्रमुख संबंधों में रहे हैं। दोनों नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ साझा लड़ाई पर भी चर्चा की और इसके सभी रूपों का मुकाबला करने का संकल्प लिया। जयशंकर ने सीमा पार आतंकवाद से नागरिकों की सुरक्षा के भारत के संप्रभु अधिकार को भी दोहराया।

'व्यापार असंतुलन को ठीक करना जरूरी'

डॉ. एस. जयशंकर ने बताया, हमने आपसी समझ के साथ द्विपक्षीय व्यापार को संतुलित और टिकाऊ तरीके से बढ़ाने की अपनी साझा इच्छा दोहराई है। इसके लिए भारत को रूस को होने वाले निर्यात को बढ़ाना जरूरी है। इसके लिए गैरजरूरी शुल्क बाधाओं और नियमों से जुड़ी अड़चनों को जल्दी दूर करना होगा। भारत के कृषि, दवा और वस्त्र जैसे क्षेत्रों से निर्यात बढ़ाकर इस व्यापार असंतुलन को ठीक किया जा सकता है।

रक्षा सहयोग होगा और मजबूत

जयशंकर ने कहा, "हमारा रक्षा और सैन्य-तकनीकी सहयोग भी मजबूत बना हुआ है। रूस भारत के 'मेक इन इंडिया' लक्ष्य का समर्थन करता है, जिसमें संयुक्त उत्पादन और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण शामिल हैं।" जयशंकर ने कहा कि मैने लावरोव से बातचीत के दौरान "रूसी सेना में सेवा दे रहे भारतीयों का मुद्दा उठाया। हालांकि कई को रिहा कर दिया गया है, लेकिन कुछ मामले अब भी लंबित है और कुछ लोग लापता भी है। हमें उम्मीद है कि रूसी पक्ष इन मामलों का शीघ्र समाधान करेगा।"

भारत-अमेरिका संबंध मजबूत करना जरूरीः निक्की हेली

न्यूयॉर्क। रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने कहा है कि अमेरिका को भारत के साथ संबंधों में आ रही गिरावट को रोकना चाहिए। उन्होंने एक लेख में भारत को "मूल्यवान स्वतंत्र और लोकतांत्रिक साझेदार" बताया। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ 50% करने के बाद दोनों देशों में तनाव बढ़ा है। हेली ने कहा कि चीन को मात देने और वैश्विक स्थिरता बनाए रखने के लिए अमेरिका-भारत संबंधों को मजबूत करना जरूरी है। भारत की उत्पादन क्षमता और रणनीतिक स्थिति उसे अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण साझेदार बनाती है। उन्होंने अमेरिका को भारत के साथ चीन जैसी नीति अपनाने के खिलाफ चेतावनी दी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery