Friday, June, 27,2025

रॉबर्ट प्रीवोस्ट नए पोप, लियो 14वें के नाम से जाने जाएंगे

वेटिकन सिटी: कार्डिनल रॉबर्ट प्रीवोस्ट को वेटिकन के बिशप के सबसे प्रभावशाली कार्यालय का नेतृत्व करने के लिए चुना गया है। वे नए पोप होंगे। कैथोलिक चर्च के दो हजार साल के इतिहास में यह पहला मौका है, जब कोई अमेरिकी पोप चुना गया है। पेरू में सेवा करते हुए अब तक अपना जीवन बिताने वाले 69 वर्षीय प्रीवोस्ट को लियो 14वें के नाम से जाना जाएगा।

इससे पहले सिस्टिन चैपल की चिमनी से सफेद धुआं निकलता नजर आया, जो इस बात का संकेत था कि कैथोलिक चर्च का नेतृत्व करने के लिए नए पोप को चुन लिया गया है। इसका मतलब यह है कि चयनित हुए व्यक्ति को पोप फ्रांसिस के उत्तराधिकारी के चयन के लिए आयोजित कॉन्क्लेव में मौजूद 133 कार्डिनल में से आवश्यक दो-तिहाई या कम से कम 89 मत मिले। इसके बाद पोप के नए नाम की घोषणा की गई। सेंट पीटर्स स्क्वायर में भीड़ ने जश्न मनाया। प्रीवोस्ट का जन्म शिकागो में हुआ। उनके माता-पिता फ्रांसीसी, इतालवी और स्पेनिश मूल के थे। उन्होंने 1977 में विलानोवा यूनिवर्सिटी से गणित में डिग्री ली। 1982 में शिकागो से मास्टर ऑफ डिविनिटी लिया। 1987 में रोम से कैनन लॉ में डॉक्टरेट की।

ज्ञात रहे कि 21 अप्रैल, 2025 को 88 वर्ष की आयु में पोप फ्रांसिस का निधन हो गया था, जिसके बाद चर्च के लिए नए पोप का चुनाव किया जाना था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery