Tuesday, July, 14,2026

'बहुत बुरी तरह' मारेंगे, होर्मुज स्ट्रेट का कंट्रोल लेगा अमेरिका

वाशिंगटन/तेहरा: पश्चिम एशिया में गहराते संकट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सीधी सैन्य कार्रवाई की खुली चेतावनी दी है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि ईरान ने अंतरिम समझौते का उल्लंघन किया है, जिसकी उसे 'बहुत बुरी तरह' मार खाकर कीमत चुकानी होगी। ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की नाकेबंदी फिर लागू करेगा और सुरक्षित आवाजाही के लिए जहाजों से 20 प्रतिशत शुल्क वसूलेगा। यह प्रतिबंध केवल ईरानी जहाजों और उनसे जुड़े ग्राहकों पर लागू होगा, जबकि अन्य देशों के जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से निर्बाध आवागमन की अनुमति रहेगी। दूसरी ओर, ईरानी सेना के खातम अल-अनबिया मुख्यालय के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा और संचालन पूरी तरह से ईरान का संप्रभु अधिकार है और वे इसमें किसी भी अमेरिकी या बाहरी हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

बढ़ा तनाव, ऊर्जा आपूर्ति पर संकट

यह जुबानी जंग उस समय तेज हुई है जब ईरान ने ओमान तट के पास एक कंटेनर जहाज को निशाना बनाया, जिसके जवाब में अमेरिकी सेना (सेंटकॉम) ने ईरान के कई मिसाइल और ड्रोन ठिकानों पर बमबारी की। ईरान ने भी पलटवार में बहरीन, कुवैत और जॉर्डन की तरफ मिसाइलें दागीं। वैश्विक कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के मुख्य व्यापार मार्ग 'होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ते इस तनाव से अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बड़ा संकट मंडराने लगा है। संयुक्त राष्ट्र ने इसे विनाशकारी बताते हुए दोनों देशों से शांति की अपील की है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery