Wednesday, May, 27,2026

नीता अंबानी ने मुंबई इंडियंस की नई टीम पर जताई खुशी : अक्षिता, कमलिनी, नादिन क्लार्क व संस्कृति होंगी टीम की नई ताकत

मुंबई : मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता एम. अंबानी ने महिला प्रीमियर लीग (डब्लूपीएल) 2025 के लिए मुंबई इंडियंस की नई महिला टीम बनने पर संतोष जताया है। बेंगलुरु में रिववार को हुई खिलाड़ियों की नीलामी के बाद नीता अंबानी ने कहा, हमने जो नई टीम बनाई है, उससे हम सभी बहुत खुश और संतुष्ट हैं। मुझे कमलिनी, नादिन डी क्लार्क, संस्कृति गुप्ता और अक्षिता माहेश्वरी के मुंबई इंडियंस परिवार का हिस्सा बन जाने पर गर्व है।

चार नए खिलाड़ी जिन्हें मुंबई इंडियंस में शामिल किया गया है, उनमें तमिलनाडु की 16 वर्षीय कमलिनी अंडर 19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। तीन अन्य खिलाड़ियों में दक्षिण अफ्रीका की ऑलराउंडर 요 नादिन डी क्लार्क, मध्य प्रदेश की ऑलराउंडर संस्कृति गुप्ता और राजस्थान की तेज गेंदबाज अक्षिता माहेश्वरी शामिल हैं। नीता अंबानी ने एक संदेश में कहा, मुंबई इंडियंस हमेशा युवा प्रतिभाओं की खोज और विकास करने की कोशिश करता रहा है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery