Tuesday, July, 14,2026

जिन्होंने श्रीराम के अस्तित्व को नकारा, प्रभु ने उन्हें ठुकराया

जालोर: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण देश की आजादी के बाद आसानी से हो सकता था, लेकिन उस समय की सरकारें उल्टी पैरवी करती रहीं। राम सेतु को तोड़ने का प्रयास किया गया। सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र दिया गया कि राम हुए ही नहीं। जिन्होंने राम और कृष्ण के अस्तित्व पर सवाल खड़े किए और जिन्होंने राम के अस्तित्व को नकारा, आज प्रभु ने उन्हें ठुकरा दिया है। वे सोमवार को यहां कनकांचल पहाड़ी पर स्थित सिरे मंदिर में रत्नेश्वर महादेव मंदिर की 375वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित महायज्ञ में शामिल होने के बाद धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुति देकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।

राजस्थान में बलिदान की परंपरा

जौहर राजस्थान की परंपरा का तेज है, जिसने वीरांगनाओं के आत्मसम्मान और बलिदान की गौरवगाथा को अमर किया। राजस्थान की धरती ने वीरता और त्याग की अनगिनत मिसालें दी हैं। उन्होंने कहा कि अलाउद्दीन खिलजी के समय चित्तौड़गढ़ में महारानी पद्मिनी सहित अनेक वीरांगनाओं ने जौहर कर आत्मसम्मान की रक्षा की थी। उन्होंने बताया कि जालोर में भी उस काल में और उसके बाद जौहर की परंपरा देखने को मिली, जो वीरों और वीरांगनाओं के बलिदान का प्रतीक है।

जीवन में लोभ से बचना भी साधना है

मंदिर पहुंचने से पहले रास्ते में बंदरों को खाना खिलाने का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि बंदरों से भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने बताया कि एक बंदर को रोटी देने के बाद जब दूसरी रोटी दी गई तो उसने पहली खत्म किए बिना दूसरी नहीं ली। इससे यह सीख मिलती है कि जीवन में लोभ से बचना भी साधना का हिस्सा है। यदि मनुष्य हड़पने और संचय करने की बजाय जरूरतमंदों तक संसाधन पहुंचाने का भाव रखे तो समाज में अशांति और अराजकता कम हो सकती है।

युवा नशे और स्मार्टफोन के अत्यधिक उपयोग से रहें दूर

योगी ने युवाओं को नशे और स्मार्टफोन के अत्यधिक उपयोग से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि योग और व्यायाम से जीवन अनुशासित बनता है और मानसिक संतुलन बना रहता है। स्मार्टफोन का अत्यधिक उपयोग समय और स्वास्थ्य दोनों को नुकसान पहुंचाता है। इससे सोचने की क्षमता भी प्रभावित होती है और लोग अवसाद का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने परिवार के साथ समय बिताने और पूजा तथा भोजन के समय मोबाइल फोन से दूरी रखने की बात कही।

योगी का किया स्वागत

कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति और शहर के लोगों की ओर से मुख्यमंत्री योगी का स्वागत किया गया। इस दौरान बाबा बालकनाथ महाराज, भैरूनाथ अखाड़े के गादीपति व सिरे मंदिर के पीर गंगानाथ महाराज, संत आनंदनाथ महाराज, ईश्वरनाथ महाराज, सोनाणा खेतलाजी के महंत विक्रमनाथ, सीकर के फतेहपुर के नरहरी महाराज, पाली के पिपलिया कला के संत संध्यानाथ महाराज समेत राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग सहित बड़ी संख्या में साधु-संत मौजूद रहे।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery