Friday, April, 17,2026

वसुंधरा ने मंच पर महिलाओं को प्राथमिकता देकर दिया संदेश

बांसवाड़ा: यहां महिलाओं के सम्मान में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की मौजूदगी में हुए 'नारी शक्ति वंदन' कार्यक्रम में मंच पर एक अलग ही संदेश देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान मंच पर बैठे पुरुष पदाधिकारियों को जगह नहीं मिलने की स्थिति बनी, तो वसुंधरा राजे ने खुद पहल करते हुए उनसे अनुरोध किया कि वे मंच के सामने रखी कुर्सियों पर बैठ जाएं और महिलाओं को मंच पर बैठने का अवसर दें। उन्होंने साफ कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं के लिए और उन्हें सम्मान देने के लिए है, इसलिए मंच पर महिलाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। राजे के इस आग्रह के बाद सामने बैठी महिलाएं उत्साह के साथ मंच पर आकर बैठ गईं और उनके साथ मंच साझा किया। इस दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शीतल भंडारी को जगह नहीं मिल पाई और वह नाराज होकर जमीन पर बैठ गई। राजे ने उन्हें कई बार मंच पर बुलाया। भंडारी ने मंच पर आने से इनकार करते हुए कहा 'कोई बात नहीं, मैं तो आपके सामने जमीन पर ही बैठ जाऊंगी।' देखते ही देखते वह कार्यकर्ताओं के साथ नीचे जमीन पर बैठ गईं। अंततः वह उठकर मंच के सामने लगी कुर्सी पर बैठ गईं।

इससे पूर्व वसुंधरा राजे बुधवार सुबह मां त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन कर कार्यक्रम में पहुंचीं और 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' लाने को लेकर प्रधानमंत्री का आभार जताया। भाजपा कार्यालय में उन्होंने महिलाओं से हाथ उठवाकर इस कानून के समर्थन का आह्वान भी किया। इस पूरे घटनाक्रम में वसुंधरा राजे ने मंच से स्पष्ट संदेश दिया कि नारी सम्मान के कार्यक्रमों में महिलाओं को प्राथमिकता देना ही उनका वास्तविक सम्मान है।

पीएम मोदी ने किया महिलाओं के माथे पर स्वाभिमान का चंदन लगाने का काम

कार्यक्रम में वसुंधरा राजे ने कहा कि मोदी सरकार संसद के बजट सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम लेकर आ रही है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर अधिनियम को लेकर पूरे देश-प्रदेश में कार्यक्रमों का आगाज अलग-अलग जगहों पर होगा। अपने कार्यक्रम का आगाज माई त्रिपुरा सुंदरी की धरा से किया है। वसुंधरा राजे ने कहा कि महिलाओं ने वर्षों से सपना देखा कि उन्हें भी सम्मान मिले। संसद और विधानसभा में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिले। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लाकर पीएम मोदी ने महिलाओं के माथे पर स्वाभिमान का चंदन लगाने का काम किया है। महिलाओं को लोकसभा व विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। इसकी क्रियान्वति से महिलाएं देश के भविष्य का फैसला करेंगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery