Monday, May, 18,2026

रेप की कोशिश के केस में मांगी थी घूस एसीबी ने 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते ASI को किया गिरफ्तार

उदयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, उदयपुर की टीम ने रविवार शाम प्रतापनगर थाने में तैनात एएसआई सुनील विश्नोई को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी एएसआई पर रेप की कोशिश और छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज नहीं करने की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को सूचना दी थी कि प्रतापनगर थाने में दर्ज कराई गई एक महिला की शिकायत पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। महिला ने रेप की कोशिश और छेड़छाड़ के आरोपों को लेकर लिखित परिवाद दिया था, लेकिन एएसआई ने मामला दर्ज करने के बजाय शिकायत को लंबित रखा और समझौते के नाम पर रिश्वत की मांग शुरू कर दी। शिकायतकर्ता का आरोप था कि एएसआई सुनील बिश्नोई लगातार दवाव बनाकर एक लाख रुपए की मांग कर रहा था। रिश्वत नहीं देने पर झूठे मामले में फंसाने और कार्रवाई करने की धमकी भी दी जा रही थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाया। योजना के तहत शिकायतकर्ता ने आरोपी एएसआई को शोभागपुरा स्थित ऑर्बिट रिसॉर्ट की पार्किंग में रुपए लेने के लिए बुलाया। रविवार शाम करीब 4:30 बजे जैसे ही आरोपी ने एक लाख रुपए की रिश्वत ली, पहले से तैनात एसीबी टीम ने उसे पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पहले भी विवादों में रहा है एएसआई

उल्लेखनीय है कि सुनील बिश्नोई पहले भी विवादों में रह चुका है। सुखेर थाने में तैनाती के दौरान आरडीएक्स क्लब एंड बार मारपीट मामले में कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगे थे। इस पर उसे लाइन हाजिर कर विभागीय जांच भी शुरू की गई थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery