Saturday, August, 29,2026

399 सिम से करोड़ों की साइबर ठगी, 11 अंरेस्ट

टोंक: दत्तवास थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने जिले में फर्जी सिम और बैंक खातों के जरिए साइबर ठगी करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर 399 सिम कार्ड के इस्तेमाल का खुलासा किया है। साइबर क्राइम पोर्टल पर आरोपियों से जुड़ी 81 शिकायतें मिली हैं। डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पूछताछ में करीब दो करोड़ रुपए की ठगी सामने आने की संभावना है। आरोपियों से ठगी की रकम से खरीदी गई तीन कारें, 37 हजार 210 रुपए नकद, चार आईफोन 17 अल्ट्रा, गैलेक्सी सहित पांच एंड्रॉयड मोबाइल, करीब 90 हजार रुपए का लैपटॉप और चार एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं।

81 शिकायतों से नेटवर्क का खुलासा

पुलिस ने साइबर पोर्टल पर रिकॉर्ड खंगाला तो आरोपियों के विरुद्ध 81 शिकायतें सामने आई। जांच में फर्जी सिम और बैंक खातों के जरिए ठगी की रकम इधर-उधर करने की जानकारी मिली। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और रकम के लेन-देन से जुड़े लोगों की पहचान कर रही है।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

दत्तवास थानाधिकारी निरमा ने बताया कि साइबर ठगी के आरोप में पुलिस ने महेश मीणा (25) पुत्र चौथमल मीणा पंचाला अलीगढ़, राहुल मीणा (29) पुत्र चौथमल मीणा निवासी पंचाला अलीगढ़, विजेन्द्र मीणा (28) पुत्र घनश्याम मीणा निवासी हैदरीपुरा अलीगढ़, सोनू मीणा (22) पुत्र रमेशचंद मीणा निवासी पंचाला अलीगढ़, मनीष मीणा (24) पुत्र हनुमान मीणा पंचाली अलीगढ़, अरविन्द मीणा (25) पुत्र जगदीश मीणा निवासी पंचाला, रोहित मीणा (20) पुत्र लड्डुलाल मीणा निवासी पंचाला रिकेश उर्फ रिंकु मीणा (18) पुत्र रामस्वरूप मीणा निवासी पंचाला, नमोनारायण मीणा (21) पुत्र रामस्वरूप मीणा निवासी बिशनपुरा अलीगढ़, अंशुमान मीणा (22) पुत्र रामप्रकाश मीणा निवासी पंचाली और सौरभ मीणा (23) पुत्र राजेश मीणा को गिरफ्तार किया है।

फर्जी पहचान और दस्तावेजों से सिम व बैंक खाते किए हासिलः दत्तवास थानाधिकारी निरमा ने बताया कि आरोपी फर्जी पहचान और दस्तावेजों से सिम व बैंक खाते हासिल करते थे। सोशल मीडिया प्रोफाइल के जरिए लोगों को जाल में फंसाकर रकम म्यूल खातों में मंगाई जाती थी। निवाई थानाधिकारी घासीराम मागले की जांच कर रहे है। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

साइबर ठगी के लिए खाते देने वाले दो आरोपी दबोचे

सलूंबर। उदयपुर जिले के सलूंबर में साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी की रकम के लेन-देन के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने के आरोप में माना पटेल (37) और मोगा पटेल (37) निवासी खिरावाड़ा, थाना झल्लारा को गिरफ्तार किया है। दोनों चार महीने से फरार थे। पुलिस ने देन और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जांच कर रही है। तकनीकी निगरानी के आधार पर अहमदाबाद में घेराबंदी कर पकड़ा। झल्लारा थाने में दर्ज मामले की जांच में सामने आया कि खातों में ठगी की रकम जमा कर अन्य खातों में भेजी जाती थी। पुलिस डिजिटल लेन-देन और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जांच कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery