Monday, August, 10,2026

2.45 करोड़ की ठगी में लेडी डॉन दो बेटों संग गिरफ्तार

जोधपुर: चित्तौड़गढ़ के व्यापारी से 2 करोड़ 45 लाख रुपए की ठगी के मामले में गिरफ्तार कुख्यात तस्कर सुमता बिश्नोई को पकड़ने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। शनिवार को घर पहुंची पुलिस को सुमता नजर नहीं आई। बाहर कुत्ते छोड़े गए थे। संदेह पर लकड़ी का दरवाजा सुथार से तुड़वाया गया। अंदर सुमता एक बेटे के साथ मिली। एसीपी नरेंद्र कुमार को देखते ही उसने जयहिंद साहब कहा। दूसरे बेटे के कमरे का दरवाजा तोड़ने की तैयारी हुई तो सुमता ने कहा कि दरवाजा मत तोड़ो, मैं उसे बाहर निकालती हूं। इसके बाद दोनों बेटों विनोद बिश्नोई और मनीष विश्नोई सहित उसे थाने लाया गया।

तीनों को 14 अगस्त तक रिमांड पर सौंपा

एसीपी नरेंद्र कुमार पारीक ने बताया कि तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 14 अगस्त तक पुलिस रिमांड मिला। निम्बाहेड़ा निवासी व्यापारी पर्वत सिंह राजपुरोहित ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि सुमता ने पहचान और पुलिस-कोर्ट में काम कराने का भरोसा देकर सांवलियाजी मंदिर ट्रस्ट में प्रसाद का ठेका दिलाने के नाम पर 1 करोड़ 5 लाख तथा एक व्यक्ति की हाई कोर्ट से जमानत कराने के लिए 1 करोड़ 40 लाख रुपए लिए। दोनों काम नहीं हुए और रकम भी वापस नहीं की गई।

तस्कर सुमता बिश्नोई पर 16 मामले हैं दर्ज

पुलिस पुलिस के के अनुसार अनुसार तस्कर सुमता बिश्नोई के खिलाफ जोधपुर के अलग-अलग थानों में 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें एनडीपीएस तस्करी और धोखाधड़ी के प्रकरण शामिल हैं। वह कई मामलों में न्यायिक अभिरक्षा में रह चुकी है।

तस्कर प्रदीप इरम की साथी रह चुकी है

पुलिस के अनुसार सुमता नामी तस्कर प्रदीप इरम की साथी रही है। दोनों लंबे समय तक तस्करी से जुड़े रहे। आरोप है कि वह मध्यप्रदेश से आने वाली डोडा पोस्त की खेप को एस्कॉर्ट करती थी और हथियार भी रखती थी। मामले में पुलिस ठगी के साथ तस्करी से जुड़े नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery