Tuesday, July, 14,2026

सरकारी स्कूल परिसर में गिरा हाईटेंशन का तार

सीकर: सीकर जिले के धोद क्षेत्र के बाडलवास स्थित शहीद हरजीराम बुरड़क राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 33 केवी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर स्कूल परिसर में गिर गया। घटना के समय विद्यालय में 50 से अधिक विद्यार्थी मौजूद थे, लेकिन गर्मी के कारण अधिकांश बच्चे कक्षाओं में थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। तार गिरते ही तेज धमाका हुआ और स्कूल का इन्वर्टर सहित आधा दर्जन विद्युत उपकरण जल गए। वहीं, पास ही में कार्य कर रहा एक ट्रैक्टर चालक भी बाल-बाल बच गया। जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश जैमन ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजा गया।

ग्रामीणों व स्कूल स्टॉफ ने किया प्रदर्शन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्यालय के ऊपर से गुजर रही करीब 55 वर्ष पुरानी हाईटेंशन लाइन को हटाने की मांग कई बार की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। घटना के विरोध में ग्रामीणों, विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ ने प्रदर्शन किया। बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लाइन को दूसरी जगह शिफ्ट करने का आश्वासन दिया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery