Tuesday, July, 14,2026

किसानों का कलेक्ट्रेट पर पड़ाव बोले... 'नहीं देंगे अपनी जमीन'

सीकर: जिले के तारपुरा और दादिया क्षेत्र के किसानों ने प्रस्तावित एयरपोर्ट, रेलवे लाइन, सीमेंट प्लांट और अंडरपास परियोजनाओं के विरोध में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट पर विशाल महापड़ाव किया। हजारों की संख्या में पहुंचे किसानों ने करीब आधे घंटे तक नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और बाद में एडीएम डॉ. रतन कुमार स्वामी को ज्ञापन सौंपकर भूमि अधिग्रहण का विरोध जताया। किसानों का आरोप है कि प्रशासन तारपुरा एयरपोर्ट परियोजना के नाम पर दोनों गांवों की करीब 4 हजार बीघा उपजाऊ कृषि भूमि अधिग्रहित करने की तैयारी कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले रेलवे लाइन और अब एयरपोर्ट परियोजना के चलते उनकी खेती और आजीविका संकट में पड़ गई है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जमीन अधिग्रहण किया गया तो उनके पास 'एक इंच जमीन भी नहीं बचेगी।' वे किसी भी सूरत में अपनी जमीन नहीं छोड़ेंगे।

किसानों की चार प्रमुख मांगें

किसानों ने चार प्रमुख मांगें प्रशासन के सामने रखीं। इनमें ग्राम सभा और किसानों की लिखित सहमति के बिना किसी भी प्रकार का भूमि अधिग्रहण नहीं करने, एयरपोर्ट और रेलवे लाइन परियोजना पर प्रशासन द्वारा किसानों से सीधा संवाद करने, जेरठी-दादिया अंडरपास की डिजाइन और स्थान संबंधी आपत्तियों का समाधान करने तथा सीमेंट प्लांट और रेलवे लाइन का सर्वे खेतों के बजाय बंजर भूमि से कराने की मांग शामिल है।

किसानों ने कहा- पलायन करना पड़ेगा

किसान नेता सतपाल धींवा ने ज्ञापन में कहा कि प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनने से क्षेत्र के किसानों को अपने पैतृक गांवों से पलायन करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में कुल देवी-देवताओं के मंदिर, प्राचीन चबूतरे तथा हरिराम मंदिर, जीणमाता मंदिर, मनसा माता मंदिर और बालाजी महाराज मंदिर जैसे आस्था स्थल स्थित है, जो भूमि अधिग्रहण से प्रभावित होंगे।

सीकर हाईवे से पैदल पहुंचे कलेक्ट्रेट

महापड़ाव में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। किसान सुबह 9:30 बजे अपने गांवों से ट्रैक्टर, बसों और अन्य वाहनों में रवाना हुए। प्रदर्शन में 34 बसें, 80 ट्रैक्टर, 100 से अधिक चारपहिया वाहन और करीब 100 बाइकें शामिल रहीं। दोपहर करीब 12 बजे किसान सीकर हाईवे पहुंचे और वहां से पैदल मार्च करते हुए करीब 1:30 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे।

एयरपोर्ट का प्रस्ताव वापस लेने की मांग

ग्रामीणों ने यह भी दावा किया कि परियोजना से 166 हेक्टेयर गोचर भूमि समाप्त हो जाएगी। इसके अलावा चिकित्सा, शिक्षा, जलदाय, विद्युत, पशु चिकित्सा, खेल मैदान, सार्वजनिक श्मशान भूमि और अन्य सामुदायिक सुविधाओं को नुकसान पहुंचेगा। किसानों के अनुसार करीब 10 हेक्टेयर क्षेत्र में संचालित गोशाला भी उजड़ जाएगी, जहां हजारों गौ-वंशों का पालन किया जाता है। किसानों ने सरकार से एयरपोर्ट परियोजना का प्रस्ताव पूरी तरह वापस लेने की मांग की है।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery