Wednesday, May, 27,2026

सरस-लोटस के नाम पर बिक रहा था नकली घी, 210 किलो माल जब्त

सीकर: जिले में सरस और लोटस ब्रांड के नाम पर नकली घी बनाकर बेचने का बड़ा मामला सामने आया है। डीएसबी ब्रांच और रींगस पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 210 किलो नकली घी बरामद किया गया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए पैकिंग मशीनें और विभिन्न कंपनियों के 150 से ज्यादा खाली टिन भी जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार डीएसबी ब्रांच को ह्यूमन इंटेलिजेंस के जरिए सूचना मिली थी कि रींगस क्षेत्र के सरगोठ गांव में एक मकान में नकली घी तैयार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर एसपी प्रवीण नायक नूनावत और रींगस एएसपी दीपक गर्ग के निर्देशन में रींगस थाना प्रभारी दिलीप सिंह की टीम ने देर रात दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान कमलेश सिंह (28) पुत्र भवानी सिंह के मकान से भारी मात्रा में नकली घी बरामद हुआ। छापेमारी में लोटस घी के 14 भरे हुए टिन, दो पैकिंग मशीनें तथा विभिन्न कंपनियों के खाली टिन बरामद किए गए। इनमें लोटस घी के 140, सरस के 2, वनस्पति के 21 और दीपज्योति ब्रांड के 4 खाली टिन शामिल हैं। पुलिस ने मौके से पैकिंग सामग्री और अन्य उपकरण भी जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पाम ऑयल और फ्लेवर मिलाकर नकली घी तैयार करता था। कम लागत में तैयार होने वाले इस घी को बाजार में असली ब्रांड के नाम पर दोगुनी कीमत में बेचा जाता था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery